IND vs LEI: जानिए कौन है रोमन वॉकर जिसने वार्मअप मैच में भारत की लगा दी लंका, विराट- रोहित को भेज रहे हैं पवेलियन

भारत और लीसेस्टरशायर (INDIA vs LEICESTERSHIRE) के बीच वार्मअप मैच का पहला दिन भारतीय टीम (Indian Team) के लिए कुछ खास नहीं रहा। पहले ही दिन लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) के गेंदबाज़ भारतीय दिग्गजों पर भारी पड़ते नज़र आए। इसका नतीजा ये रहा कि प्रैक्टिस मैच के पहले दिन भारतीय टीम 60.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई।
रोमन वॉकर ने चटकाए 5 विकेट
इस मैच में लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) के युवा गेंदबाज़ रोमन वॉकर (Roman Walker) ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ियों को काफी परेशान किया। उन्होंने रोहित शर्मा, हनुमा विहारी, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर के विकेट अपने नाम किये। 21 वर्षीय इस तेज़ गेंदबाज़ ने टीम इंडिया के अनुभवी खिलाड़ियों को जमकर धोया।
बता दें, रोमन वॉकर (Roman Walker) ने अब तक 2 लिस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ 1 विकेट हांसिल किया है। इसके अलावा वह वाइटैलिटी ब्लास्ट में लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) की तरफ से खेल चुके हैं जिसमें वॉकर ने 13 टी20 मैचों में 17 विकेट अपने नाम किए हैं।
☝️Rohit Sharma
☝️Hanuma Vihari
☝️Ravindra Jadeja
☝️Virat Kohli
☝️Shardul ThakurRoman Walker, who has not yet made his first-class debut, has a five-for against India!pic.twitter.com/NFoZHRuAzb
— Wisden (@WisdenCricket) June 23, 2022
इंग्लैंड के लिए अंडर-19 विश्व कप खेल चुके हैं वॉकर
रोमन वॉकर (Roman Walker) इंग्लैंड के एक क्रिकेटर हैं जो घरेलू क्रिकेट में लीसेस्टरशायर के लिए खेलते हैं। वह इंग्लैंड टीम के लिए अंडर-19 क्रिकेट भी खेल चुके हैं जबकि Glamorgan और The Chennai Traves टीम का भी वह हिस्सा रह चुके हैं। रोमन वॉकर की उम्र मात्र 21 साल है और उन्होंने प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट लेकर सनसनी मचा दी है। रोमन दाएं हाथ के फास्ट मीडियम बॉलर हैं।
फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने डेब्यू का इंतज़ार कर रहे रोमन वॉकर (Roman Walker) इंग्लैंड क्रिकेट टीम की तरफ से अंडर-19 वर्ल्ड कप खेल चुके हैं। साल 2018 में उनकी जबरदस्त परफॉर्मेंस को देखते हुए सेलेक्टर्स ने उन्हें टीम का हिस्सा बनाया था। हालांकि, इस दौरान उन्हें ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।
टीम इंडिया:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।
लीसेस्टरशायर (LEICESTERSHIRE) सीसीसी:
सैम इवांस (कप्तान), रेहान अहमद, सैम बेट्स (विकेटकीपर), नेट बॉली, विल डेविस, जॉय एविसन, लुइस किम्बर, अबी सकांडे, रोमन वॉकर, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा।
Tags: INDIA vs LEI, भारतीय टीम, रोमन वॉकर,