IND vs HK: भारत के आगे चुनौती पेश करना हांगकांग के लिए नहीं होगा आसान, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

भारत बनाम हांगकांगः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का दूसरा मुकाबला भारतीय टीम (INDIAN TEAM) हांगकांग (HONG-KONG) के साथ खेलने वाली हैं, हांगकांग ने क्वालिफायर जीतकर ग्रुप-ए में अपनी जगह बनाई हैं। भारत (INDIA) और हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की भारतीय टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 5 विकेट से शिकस्त दी थी। अब भारत हांग-कांग को हराकर एशिया कप 2022 के सुपर-4 में अपनी जगह बनाना चाहेगी। वहीं हांगकांग जीत से शुरूआत करना चाहेगी। आइए भारत बनाम हांग-कांग के मुकाबले में पिच का हाल कैसा रहेगा आइए आपको बताते हैं-
भारत बनाम हांगकांग दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट
एशिया कप 2022 का चौथा मुकाबला भारत बनाम हांगकांग के बीच 31 अगस्त को दुबई में खेला जाएगा। भारत ने अपने पिछले मुकाबले में पाकिस्तान को इसी मैदान में 5 विकेट से शिक्सत दी थी। दोनों देशों के लिए ही यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं। लेकिन भारत हांगकांग के मुकाबले टी20 फॉर्मेट में ज्यादा स्ट्रांग हैं। इसलिए भारत के आगे चुनौती पेश करना हांगकांग के लिए आसान नहीं रहेगा।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है। पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है।
दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए भारत बनाम हांगकांग में यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प होगा।
भारत और हांगकांग संभावित प्लेइंग 11
भारतीय टीम– रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, रविंद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, रविचंद्रन अश्विन।
हांगकांग टीम- निजाकत खान, यासिम मुर्तजा, बाबर हयात, किनचित शाह, एजाज खान, एहसान खान, स्कॉट मैककेनी (विकेटकीपर) , आयुष शुक्ला, जीशान अली, मोहम्मद गजानफर, हारून अरशद।
Tags: भारत बनाम हांगकांग, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा,