IND vs ENG: एक बार फिर मैदान में फ्लॉप साबित हुए विराट कोहली, अब टीम मैनेजमेंट दिखा सकती है प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता

By Twinkle Chaturvedi On July 9th, 2022
ND vs ENG: एक बार फिर मैदान में फ्लॉप साबित हुए विराट कोहली, अब टीम मैनेजमेंट दिखा सकती है प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता

विराट कोहलीः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इंग्लैंड (ENGLAND) के साथ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज का दूसरा टी-20 मैच 9 जुलाई को एजबेस्टन (EDGBASTON) में भारतीय समय रात 7ः00 बजे से खेला जा रहा हैं। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर (JOSS BUTTLER) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी हैं। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 170 रन बनाए हैं।

भारत के लिए बल्लेबाजी करने के लिए विराट कोहली (VIRAT KOHLI) नंबर 3 पर आए थे, लेकिन विराट को 1 रन बनाकर आऊट होना पड़ा। जिससे अब विराट के प्लेइंग 11 में लेकर संकट के बादल छाने लगे हैं और एक बार फिर आलोचकों को मौका मिल गया हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 में फिर फ्लॉप हुए विराट कोहली

Image

भारत ने 7 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज की भी शुरूआत की थी। जिसमें भारत ने 50 रनों से इंग्लैंड को शिक्सत दी थी। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) पहले मैच टीम का हिस्सा नहीं थे। विराट ने आज खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में वापसी की, फैंस को उम्मीद थी कि विराट धमाकेदार तरीके से आएंगे।

विराट कोहली 1 रन बनाकर रिचर्ड ग्लासन (RICHARD GLASSON) की गेंद पर खराब शॉर्ट खेलकर आऊट हो गए। विराट कोहली का मौजूदा फॉर्म भारत के लिए खतरे की घंटी साबित हो रहा हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) बार-बार शानदार खेल दिखाने में विफल हो रहे हैं। वहीं उनकी गैरमौजूदगी में अन्य खिलाड़ियों के मिल रहे मौके में खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।

भारतीय टीम अभी कई बड़े टूर्नामेंट में खड़े होने वाली है, जिसमें भारत की मंशा जीत की होगी। विराट कोहली ने बेशक हमेशा भारतीय टीम को ऊंचाईयां दी हैं। विराट को थोड़े ब्रेक की जरूरत हैं, ताकि वो शांति से अपनी कमजोरी पर काम कर उनसे उबर पाए। विराट का खराब फॉर्म अब भारत के लिए मुसिबत बनती जा रही हैं।

अब विराट कोहली को मैनेजमेंट नहीं देगी मौका

IND vs ENG: "If Virat Kohli Comes, Who Will Go Out?" - Aakash Chopra On The Selection Dilemma For Team India Ahead Of 2nd T20I Vs England

कपिल देव (KAPIL DEV) ने हाल ही में बड़ा बयान दिया था कि विराट कोहली को उनके प्रतिष्ठा के नाम पर टीम में मौका नहीं मिलेगा। टीम में जगह बरकरार रखने के लिए उन्हें शानदार खेल दिखाना होगा। विराट कोहली लगातार अच्छा खेल दिखाने में नाकामयाब साबित हो रहे हैं। उनके खराब खेल टीम में उनकी जगह पर संकट के बादल बना दिए हैं।

कुछ समय पहले बीसीसीआई (BCCI) के एक अधिकारी ने यह कहा था कि विराट के पास इंग्लैंड के खिलाफ ही मौका होगा। विराट आज मिले मौके पर तो पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं। विराट की जगह टीम के अन्य खिलाड़ी ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा जैसे खिलाड़ियों पर टीम भरोसा जताना चाहती हैं।

अब मैनेजमेंट उनकी प्रतिष्ठा को ना देखते हुए उनके फॉर्म को देखकर टीम में उनकी जगह तय करनी वाली हैं। अब बात भारतीय टीम की हैं कड़क फैसले ही भारतीय टीम को आगे जाकर अच्छा फल देंगे। विराट कोहली खराब फॉर्म में हैं ऐसे में अब मैनेजमेंट उन्हें शायद ही कोई और मौका दें।

Tags: दीपक हुड्डा, बीसीसीआई, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,