IND vs ZIM: भारतीय टीम के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल हुआ जारी, एक बार फिर भारत बदले कप्तान के साथ आएगी नजर यह खिलाड़ी करेगा कप्तानी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) लगातार एक के बाद एक कई अंतराष्ट्रीय सीरीजों में नजर आ रही हैं। भारतीय टीम ने अभी हाल ही में इंग्लैंड दौरे को सफलतापूर्वक खत्म किया हैं। इसके बाद भारत जल्द ही वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) में नजर आएगी। उसके बाद एशिया कप 2022 (ASIA CUP) से पहले भारतीय टीम जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) से साथ वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। जिम्बाब्वे दौरे के लिए शेड्यूल की घोषणा हो चुकी हैं।
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल आया सामने

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे को शानदार तरीके से खत्म किया। भारत 22 जुलाई से वेस्टइंडीज दौरे में रहेगी इस दौरे में टीम वनडे और टी-20 सीरीज खेलती दिखाई देगी। वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय टीम जिम्बाब्वे का दौरा (ZIMBABVE TOUR) करने वाली हैं।
इस दौरे में दोनों टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। लगभग 6 साल बादर भारतीय टीम जिम्बाब्वे दौरे का हिस्सा बनने वाली हैं। भारत ने साल 2016 में जिम्बाब्वे का दौरा किया था। जब भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) थे। भारत का साल 2022 का जिम्बाब्वे दौरा 18 अगस्त से शुरू होगा।
भारत और जिम्बाब्वे वनडे सीरीज शेड्यूल
पहला वनडे- 18 अगस्त, दोपहर 12ः45 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
दूसरा वनडे- 20 अगस्त, दोपहर 12ः45 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
तीसरा वनडे- 22 अगस्त, दोपहर 12ः45 बजे, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
दोनों टीमों के बीच यह सीरीज आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है, जो एक 13-टीम प्रतियोगिता है जो अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवरों के विश्व कप के लिए सीधी योग्यता के के रूप में कार्य करेगी। जिम्बाब्वे वर्तमान में 13-टीम पूल में 15 मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ 12वें स्थान पर है।
केएल राहुल संभाल सकते हैं भारत की कप्तानी का जिम्मा

जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज को लेकर टीम की घोषणा अभी तक हुई नहीं हैं, लेकिन ऐसा कहा जा रहा हैं कि केएल राहुल (KL RAHUL) इस सीरीज में भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं। केएल राहुल अब चोट से उबर चुके हैं। राहुल मैदान में अभ्यास करते हुए बी नजर आ रहे हैं, साथ में राहुल वेस्टइंडीज दौरे के टी-20 टीम का भी हिस्सा हैं।
रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) के इस सीरीज में शामिल होने पर आशंका जताई जा रही हैं। केएल राहुल फिट रहेंगे तो वहीं कप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) की भी इस सीरीज में टीम में शामिल होने की खबर आ रही हैं।
Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरा, भारतीय क्रिकेट टीम, विराट कोहली,