Ind Squad Aus t20 Series: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, मोहम्मद शमी सहित 3 खिलाड़ियो की हुई वापसी

By Akash Ranjan On September 12th, 2022

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 20 सितंबर से होने वाला है। इसी के मद्देनज़र बीसीसीआई चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए आज यानी 12 सितंबर को टीम इंडिया (Team India) का ऐलान कर दिया है। तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और हर्षल पटेल (Harshal Patel) की वापसी हुई है। इस स्क्वाड में बीसीसीआई ने 16 खिलाड़ियों को शामिल किया है। आइए जानें कौन से हैं वो 16 खिलाड़ी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेट-कीपर), दिनेश कार्तिक (विकेट-कीपर), हार्दिक पांड्या, आर. अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी20 शेड्यूल

पहला मैच – 20 सितंबर (मोहाली क्रिकेट स्टेडियम, पंजाब)
दूसरा मैच – 23 सितंबर (विदर्भा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, महाराष्ट्र)
तीसरा मैच – 25 सितंबर (राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: लाइव प्रसारण, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 मैचों का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर होगी। हॉटस्टार ऐप पर मोबाइल यूजर्स लाइव मैच देख सकते हैं। जियो टीवी ऐप आदि मोबाइल ऐप पर भी लाइव मैच देखा जा सकता है।

Tags: टी20 सीरीज, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, भारतीय टीम का स्क्वाड,