स्मृति मंधाना हुई 26 साल की, सोशल मीडिया में लगा बधाईयों का ताता

HAPPY BIRTHDAY: स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना हुई 26 साल की, सोशल मीडिया में फैंस ने लगा दिया बधाईयों का ताता

HAPPY BIRTHDAY: भारत की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना हुई 26 साल की, सोशल मीडिया में फैंस ने लगा दिया बधाईयों का ताता

स्मृति मंधानाः क्रिकेट दुनिया में पहले सिर्फ पुरूषों का ही खेल माना जाता हैं, लेकिन आज महिलाएं भी क्रिकेट को विश्वस्तर पर बढ़ाने के लिए पूरी मेहनत करती हुई दिखाई देती हैं। भारतीय महिला क्रिकेट टीम (INDIAN WOMEN CRICKET TEAM) भी आज आसमान की ऊंचाईयों को छूने के शिखर पर सवार हैं। भारतीय महिला स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) जिन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी छाप से लाखों-करोड़ो लड़कियों को प्रेरणा देने का काम किया हैं।

स्मृति आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर क्रिकेट के दिग्गज समेत फैंस ने सोशल मीडिया में बधाईयों का ताता लगा दिया हैं।

समृति मंधाना हुई 26 साल की

भारतीय महिला क्रिकेट (INDIAN WOMEN CRICKET) को नई बुलंदियों पर ले जाने वाली खिलाड़ी स्मृति मंधाना (SMRITI MANDHANA) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। स्मृति का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई में हुआ था। भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति को क्रिकेट का शौक बचपन से ही था। स्मृति मंधाना बचपन में अपने भाई के साथ गली क्रिकेट खेला करती थी। बचपन का ये शौक कब स्मृति का पैशन और प्रोफेशन बन जाएगा इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं था।

स्मृति ने सिर्फ 11 साल की उम्र में अंडर-19 टीम के लिए सेलेक्ट हुई थी। स्मुति ने साल 2013 में भारतीय टीम के लिए बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू किया था। तब से ही स्मृति भारतीय टीम का अभिन्न अंग बन चुकी हैं। भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) के लिए उनकी एक से बड़ी एक पारियां आज उनको विश्व में स्थापित कर रही हैं। आज इस स्टार खिलाड़ी के जन्मदिन पर क्रिकेट से जुड़े खिलाड़ी और फैंस और देशभर के लोग उन्हें बधाईयां दे रहे हैं।

यहां देखें ट्वीट

https://twitter.com/Adityaanand9386/status/1548884226488954880?s=20&t=brFTF9U3yRaEazIkoiGCUQ

https://twitter.com/DuraiAruva/status/1548898136713662465?s=20&t=brFTF9U3yRaEazIkoiGCUQ

Exit mobile version