इन 5 खिलाड़ियों के करियर में शुभमन गिल और पृश्वी शॉ की वजह से लग सकता हैं थोड़ा ब्रेक, जाने कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की गिनती दुनिया के सबसे मजबूत और बड़े टीमों में होती हैं। हुनर और मेहनत दोनों ही चीज़ की भारतीय टीम में कोई कमी नहीं है। भारतीय टीम की तरफ खेलने का सपना हर खिलाड़ी का होता हैं। इस वक्त भारत के लिए कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन करके भारतीय टीम का भविष्य बन रहे हैं। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) और पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) भारत के लिए अच्छा खेल खेलते नज़र आ रहे हैं।
लेकिन 5 ऐसे खिलाड़ी बैं जिनका करियर इन दोनों खिलाड़ियों के वजह से थोड़ा सा ब्रेक लग चुका हैं। आइए जानते हैं कौन-कौन हैं वो खिलाड़ी-
1. यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जयसवाल कितने शानदार खिलाड़ी हैं इसमें कोई शक नहीं हैं। अंडर-19 विश्व कप 2020 के पूरे टूर्नामेंट में वो छाए हुए थे। 6 मैचों में 133.3 की बेहतरीन औसत के साथ 4 अर्धशतक और 1 शतक की मदद से यशस्वी ने कुल 400 रन बनाए थे। विजय हजारे वनडे टूर्नामेंट में भी यशस्वी ने दोहरा शतक जड़ चुके हैं और आईपीएल में भी वो कमाल के फॉर्म में दिखे हैं। लेकिन अभी भारतीय टीम में जगह पाने के लिए यशस्वी को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं।
2. देवदत्त पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल भारत का कल बनने की पूरी तरीके से क्षमता रखते हैं। लेकिन अभी शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ के वजह से उन्हें डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता हैं। क्योंकि इस वक्त भारतीय टीम में कई सीनीयर खिलाड़ी और नए युवा बल्लेबाज शामिल हैं।
जिनसे ही भारतीय टीम अपनी प्लेइंग-11 स्थाई करना चाहती हैं। ऐसे में देवदत्त को अपने डेब्यू के लिए थोड़ा इंतजार करना पडेगा। देवदत्त ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया हैं। 20 साल के देवदत्त ने विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार 4 शतक जड़कर अपनी क्षमता दिखाई थी।
3. संजू सैमसन

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर संजू सैमसन हैं। संजू फरवरी में हुए श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे। संजू विकेटकीपर बैट्समैन हैं और दोनों में ही शानदार प्रदर्शन करते नज़र आते हैं। लेकिन इंडियन सेलेक्टर्स ने हमेशा उन्हें नजरअंदाज ही किया हैं।
संजू की जगह ऋषभ पंत को टीम में काफी ज्यादा मौके दिए गए अगर उतने ही मौके संजू को मिले होते तो वो प्लेइंग इलेवन में अपनी स्थाई जगह बनाने में सक्षम रहते। साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में भी उन्हें मौका नहीं दिया गया हैं जिससे साफ समझ आता हैं की भारतीय सेलेक्टर्स उन्हें काफी ज्यादा नजरअंदाज करते हैं। ऐसे में शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ की मौजूदगी संजू के करियर को काफी खतरे में डाल रही हैं।
4. नीतीश राणा

नीतिश राणा घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। आईपीएल के कुव 46 मैचों में राणा 29.32 की अच्छी औसत से 1085 रन बना चुके हैं। भारतीय टीम में युवा बल्लेबाज के वजह से उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पा रही हैं। युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और पृथ्वी शॉ जैसे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में ज्यादा जगह मिल रही हैं। क्योंकि उन्होने मिले मौकों को अपने पक्ष में कर अच्छा प्रदर्शन किया हैं और लय में दिखाई दे रहे हैं।
5. अभिमन्यु ईश्वरन

इस लिस्ट में आखिरी नाम सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन का हैं। अभिमन्यु अपने प्रदर्शन के वजहों से काफी चर्चा में रहते हैं। लेकिन इन्हें भी वो मौका नहीं मिला जो वो चाहते थे। शुभमन गिल को जब पहली बार टेस्ट क्रिकेट में मौका दिया गया था। तब ऐसा अनुमान लगाया जा रहा था कि अभिमन्यु ही टीम का हिस्सा होंगे लेकिन इंडियन सेलेक्टर्स ने गिल को सेलेक्ट करते सभी को काफी हैरान कर दिया था और अब तक भी अभिमन्यु को भारतीय टीम में मौका नहीं दिया गया हैं।
Tags: पृथ्वी शॉ, भारतीय क्रिकेट टीम, यसस्वी जायसवाल, शुभमन गिल,
