IND vs SA: सीरीज बराबरी करने के बाद ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुई टीम की वापसी, लगातार टॉस हारने के मामले पर भी बोले

By Twinkle Chaturvedi On June 20th, 2022
IND vs SA: सीरीज बराबरी करने के बाद ऋषभ पंत ने बताया कैसे हुई टीम की वापसी, लगातार टॉस हारने के मामले पर भी बोले

ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की भारतीय टीम (INDIAN TEAM) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच खेले जा रहे 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज  19 जून को बैंगलोर के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M. CHINASWAMY STADIUM)  में शाम 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। साऊथ अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज (KESHAV MAHARAJ) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।

बारिश के कारण खेल को 19 ओवर का कर दिया गया था। भारतीय टीम 3.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन ही बना पाई थी। लेकिन फिर बारिश ने पूरा खेल बिगाड़ दिया। भारत और साऊथ अफ्रीका के बीच पांचवा टी-20 मैच कैंसिल हो गया हैं।

हम नए तरीके से खेलने की कोशिश कर रहे हैं- ऋषभ पंत

IND vs SA: We Talked About Execution And That's What We Saw Today - Rishabh Pant

भारत (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जा रहा था। लेकिन बारिश की वजह से मैच पूरा धूल गया। दोनों ही टीम को सीरीज की ट्रॉफी आपस में बांटनी पड़ी। पोस्ट मैच प्रजेंटेशन सेरेमनी में भारत के कप्तान ऋषभ पंत (RISHABH PANT)  ने सीरीज खत्म होने पर कहा-

“यह थोड़ा निराशाजनक  है, लेकिन बहुत सारी सकारात्मकताएं हैं, खासकर जिस तरह से पूरी टीम ने 2-0 से श्रृंखला के बाद चरित्र दिखाया। हम मैच जीतने के विभिन्न तरीकों को खोजने की कोशिश कर रहे हैं, हम नए तरीके से खेलने की कोशिश कर रहे हैं। गलतियाँ होंगी, लेकिन हम सही रास्ते पर जा रहे हैं।”

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में केएल राहुल के चोटिल होने के बाद ऋषभ पंत को कप्तानी सौंपी गई थी। सीरीज में पंत बल्ले से कमाल दिखाने में नाकामयाब रहे हैं। इस सीरीज में अपनी कप्तानी के लिए भी कई बार उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा हैं। कई दिग्गज खिलाड़ी यह कहते हुए भी नजर आए हैं की ऋषभ पंत की कप्तानी समझ से परे हैं।

पहली बार हैं जब मैने इतने सारे टॉस हारे हैं- ऋषभ पंत

IND vs SA 2nd T20I: 'After 10th Over, We Didn't Bowl Well' - Rishabh Pant Wants Spinners to Bounce Back

एक कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत आईपीएल में कप्तानी करते हुए नजर आए। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए उन्होने पहले बार कप्तानी की। अपनी कप्तानी में 5 बार लगातार टॉस हार जाने पर ऋषभ पंत ने कहा-

“मुझे लगता है कि यह पहली बार है जब मैंने एक ही समय में इतने सारे टॉस हारे हैं, लेकिन यह मेरे नियंत्रण में नहीं है, इसलिए मैं इसके बारे में ज्यादा नहीं सोच रहा हूं। टीम के नजरिए से अब यह इंग्लैंड में आखिरी टेस्ट मैच जीतने के बारे में है, और व्यक्तिगत दृष्टिकोण से मैं अपनी टीम को जीतने के लिए और अधिक योगदान देना चाहता हूं।”

Tags: ऋषभ पंत, केशव महाराज, भारत बनाम साऊथ अफ्रीका, भारतीय क्रिकेट टीम,