IND vs ZIM: जिम्बाब्वे दौरे में ऐसी होगी भारतीय टीम की प्लेइंग 11, कप्तान शिखर धवन इस खिलाड़ी का करेंगे सपना पूरा देंगे डेब्यू का मौका

शिखर धवनः भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) 18 अगस्त से जिम्बाब्वे (ZIMBABVE) के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने वाली हैं। इस सीरीज के लिए बीसीसीआई (BCCI) ने टीम की घोषणा पहले ही कर दी हैं। जिसमें शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) एक बार फिर कप्तानी संभालते दिखने वाले हैं। रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA), विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) और केएल राहुल (KL RAHUL) जैसे खिलाड़ी इस दौरे में खेलते दिखाई नहीं देने वाले हैं।
इस दौरे से दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) भी वापसी करते दिखाई देंगे। इस दौरे में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11 क्या रहेगी, आइए आपको बताते हैं-
जिम्बाब्वे दौरे में इस खिलाड़ी को मिल सकता हैं डेब्यू का मौका

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे को सफलतापूर्वक खत्म किया हैं, वनडे और टी20 सीरीज दोनों में ही भारत को शानदार जीत मिली हैं। वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) के वनडे सीरीज में शिखर धवन कप्तानी संभालते दिखे थे, उनकी कप्तानी में भारत ने 3-0 से सीरीज को अपने नाम किया था। भारतीय टीम एक बार फिर शिखर की कप्तानी में खेलती हुई नजर आने वाली हैं। जिम्बाब्वे दौरे में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) इन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताते नजर आने वाले हैंः
शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) की जोड़ी वेस्टइंडीज दौरे में ओपनिंग करते हुए शानदार नजर आई थी। इस दौरे में भी भारतीय टीम इन दो खिलाड़ियों के साथ ही ओपन करती हुई नजर आएगी। राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) भी इस दौरे का हिस्सा हैं, इससे पहले राहुल त्रिपाठी आयरलैंड दौरे का हिस्सा थे। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था।
इस दौरे में राहुल त्रिपाठी को शिखर धवन डेब्यू का मौका देकर नंबर तीन की पोजिशिन दे सकते हैं। संजू सैमसन (SANJU SAMSON) टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। संजू नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) नंबर पांच पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। छठे नंबर पर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और सातवें नंबर पर वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) नजर आ सकते हैं।
इन गेंदबाजों पर भरोसा जताएंगे शिखर धवन

गेंदबाजी क्रम में भारतीय टीम आवेश खान (AVESH KHAN) , मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) के पेस अटैक के साथ नजर आ सकती हैं। मोहम्मद सिराज और आवेश खान पिछले सीरीजों में भारत के लिए खेलते नजर आए हैं।
स्पिनर गेंदबाजों में अक्षर पटेल (AXAR PATEL) और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) पर शिखर धवन भरोसा जताते नजर आएंगे। दीपक चाहर काफी लंबे समय के बाद चोट से उबर कर खेलते हुए दिखाई देंगे। आवेश खान एशिया कप की टीम में शामिल हैं। वहीं दीपक चाहर और अक्षर पटेल स्टैंडबॉय खिलाड़ी हैं ऐसे में इनके लिए ही यह दौरा महत्वपूर्ण होने वाला हैं।
जिम्मबाब्वे दौरे में भारतीय टीम की संभावित प्लेइंग 11

शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, आवेश खान।
Tags: जिम्बाब्वे दौरा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम, राहुल त्रिपाठी, शिखर धवन,