ASIA CUP 2022: एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करके ये दो टीमें टी20 वर्ल्ड कप के लिए ठोकेगी दावा

By Twinkle Chaturvedi On August 25th, 2022

एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। इस बार टूर्नामेंट में 6 टीमें भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN), बांग्लादेश (BANGLADESH) और हांग-कांग (HONG KONG)  हिस्सा लेने वाली हैं। एशिया कप के ठीक बाद अक्टूबर महीने में आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) में टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) की शुरूआत होने वाली हैं।

वर्ल्ड कप से पहले एशिया कप का हिस्सा बनना टीमों के लिए काफी ज्यादा काम आने वाला हैं। क्योंकि इससे उन्हें टीम कॉम्बिनेशन के बारे में अच्छे से जानकारी हो जाएगी। आज हम आपको दो टीमों के बारे में बताने वाले हैं जो एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन कर टी20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए अपना दावा ठोकती नजर आएगी।

भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप में ठोकेंगे दांवा

भारत (INDIA) और पाकिस्तान (PAKISTAN)  एशिया कप 2022 में आपस में टकराती हुई नजर आने वाली हैं। दोनों ही टीमें एशिया कप जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आएगी। भारत और पाकिस्तान यह दोनों टीमें एशिया कप में सबसे मजबूत टीम नजर आ रही हैं। दोनों ही टीमों के पास इस वक्त बल्लेबाजी और गेंदबाजी में जमकर गहराई नजर आ रही हैं।

दोनों टीमों  के कप्तान बाबर आजम (BABAR AZAM) और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) इन टूर्नामेंट में अपनी टीम के लिए सबसे बड़ा रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं। टी20 वर्ल्ड कप में जाने से पहले दोनों के पास एशिया कप 2022 जैसा मंच ताकत और खिलाड़ियों को टेस्ट करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच रहेगा। इस मंच पर अच्छा प्रदर्शन कर भारत और पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) में मजबूत पक्ष में रह सकते हैं।

दोनों ही टीमें 2021 के विश्व कप जीत नहीं पायी थी, ऐसे में इस बार टीम जीतने के इरादे से उतरेगी। इसलिए एशिया कप में टीम को अपनी पूरी ताकत दिखाते हुए हर पैतरे को आजमाना होगा ताकि विश्व कप में टीम पूरी तैयारी के साथ नजर आए। एशिया कप के वजह से दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में सबसे मजबूत टीम के रूप में नजर आएगी जिससे टीम उसे जीतने के लिए भी अपना दावा ठोकती नजर आएगी।

भारत और पाकिस्तान खेल सकती हैं एशिया कप 2022 का फाइनल

भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 (ASIA CUP) में 28 अगस्त को आपस में टकराने वाली हैं, दोनों ही टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं। दोनों ही टीमें एशिया कप की सबसे मजबूत टीमें नजर आ रही हैं। ग्रुप स्टेज पार कर दोनों टॉप-4 का हिस्सा बनती जरूर नजर आएगी। उसके बाद सुपर-4 में भी टीम अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ सकती हैं। एशिया कप का फाइनल खेलने के लिए दोनों ही सबसे बड़े प्रबलदार नजर आ रहे हैं।

 

आपको बता दें भारत ने अब तक 7 बार एशिया कप जीता हैं वहीं पाकिस्तान ने सिर्फ 2 बार एशिया को अपने नाम किया हैं। भारत एशिया कप के पिछले सीजन की विनर भी रह चुकी हैं। टी20 रैकिंग में भी दोनों टीमों का जलवा साफ नजर आ रहा हैं। खिलाड़ी भी एक-दूसरे के लिए जंग की तरह हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान में से कोई एक ही एशिया कप 2022 का विनर बन सकता हैं।

Tags: एशिया कप 2022, टी20 वर्ल्ड कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारतीय क्रिकेट टीम,
Exit mobile version