पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने दिया बड़ा बयान, कहा- “भारत नहीं जीत पाएगा T20 वर्ल्ड कप कर रहा है पाकिस्तान टीम वाली गलतियां”

भारतीय टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज खेल रही है । भारतीय टीम इस वक्त सबसे ज्यादा एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर रही है। इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने बहुत बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने अपने बयान में साफ तौर पर कह दिया कि भारतीय टीम एशिया कप भले ही जीत जाए लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी। इतना ही नहीं राशिद लतीफ ने लगातार बदले जा रहा है कप्तानों को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दे दिया है।
टीम इंडिया बदल रही है बराबर कप्तान
राशिद लतीफ ने इस दौरान कई सारे बड़े बयान दे दिए हैं। राशिद लतीफ ने अपने बयान में साफ तौर पर कहा है कि लगातार टीम इंडिया कप्तानों का बदलाव कर रही है। राशिद लतीफ ने कहा,
“सब बैकअप के बारे में बातचीत कर रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया 7 बैकअप कप्तान पैदा कर चुकी है। मैंने भारतीय टीम में पहली बार ऐसा देखा है जहां पर हर खिलाड़ी कप्तान है। विराट कोहली ,रोहित शर्मा केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत, शिखर धवन जैसे सभी खिलाड़ी कप्तान है। टीम इंडिया भी वही गलती दोहरा रही है जो भारत ने दोहराई है। टीम इंडिया को सब कप्तान ही मिला है कोई ओपनर और मिडिल ऑर्डर नहीं मिल रहा है।”
इतना ही नहीं लतीफ ने विराट कोहली को मानसिक अनफिट बता दिया है। लतीफ ने बयान देते हुए कहा कि, कोई भी कप्तान लगातार नहीं खेल रहा है कभी राहुल अनफिट दिख रहा है तो कोई भी रोहित शर्मा अनफिट दिख रहे हैं। वही विराट कोहली तो मानसिक तौर पर अनफिट हैं। लगातार भारतीय टीम कप्तानों का बदलाव कर रही है। इस वक्त भारतीय टीम में विराट कोहली महेंद्र सिंह धोनी और सौरव गांगुली जैसे कप्तानों की जरूरत है।
भारतीय टीम नहीं जीत पाएगी T20 विश्व कप
पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने कप्तानी को लेकर ही नहीं बल्कि T20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने कहा पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी राशिद लतीफ ने कप्तानी को लेकर ही नहीं बल्कि T20 वर्ल्ड कप को लेकर भी बहुत बड़ा बयान दे दिया है उन्होंने कहा, कि
भारतीय टीम एशिया कप जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है लेकिन भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएगी जो कि अक्टूबर में खेला जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्रिकेट के दो बड़े टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलिया T20 वर्ल्ड कप में खेले जाने हैं जिसमें भारतीय टीम जीत हासिल नहीं कर पाएगी। T20 विश्व कप 2022 और आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के लिए अभी भारतीय टीम तैयार नहीं है। हालांकि भारतीय टीम एशिया वर्ल्ड कप जीत में जीत हासिल कर सकती हैं।
Read More-Indian Women’s Cricket Team के लिए आई बहुत बड़ी खुशखबरी, ये दोनों खिलाड़ी कर सकते हैं टीम में वापसी