IND vs RSA: टी20 में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर हैं इंडिया, केएल राहुल की टीम रचने वाली हैं यह बड़ा इतिहास

IND vs RSA: टी20 में यह बड़ा रिकॉर्ड बनाने से एक कदम दूर हैं इंडिया, केएल राहुल की टीम रचने वाली हैं यह बड़ा इतिहास

टीम इंडिया (INDIA) और साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA)  जल्द ही 5 मैचों की अंतराष्ट्रीय टी-20 सीरीज 9 जून से भारत के अलग-अलग मैदानों में खेलने वाली हैं। दोनों टीमों के बीच पहला टी-20 मैच 9 जून को दिल्ली के अरूण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की गिनती दुनिया के सबसे सफल टीमों में होती हैं। इस टीम और इसके खिलाड़ियों ने कई रिकॉर्ड अपने नाम कायम कर इतिहास रचा हैं। केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम जब पहले मैच में उतरेगी तो इस बड़े रिकॉर्ड को अपने नाम करना चाहेगी। आइए जानते हैं कौन से रिकॉर्ड अपने नाम कर भारत इतिहास रचने वाली हैं।

इस विश्व रिकॉर्ड से एक कदम दूर हैं इंडिया

India vs West Indies, 2nd ODI: Surya, Prasidh shine as India thrash West Indies by 44 runs, take unassailable 2-0 lead | Cricket News - Times of India

साऊथ अफ्रीका के खिलाफ भारत का मैच ऐतिहासिक होने वाला हैं। यह सीरीज भी भारत के लिए बहुत खास होने वाली हैं। इतिहास रचने के लिए कप्तान केएल राहुल के पास एक बड़ा मौका हैं। इस सीरीज में पहला मैच जीतकर भारत टी-20 अंतराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बन जाएगी। अफगानिस्तान और रोमानिया ने अभी तक लगातार 12 टी-20 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। भारत भी इस वक्त 12 जीत के साथ हैं, अगर वो साऊथ अफ्रीका के खिलाफ पहला मुकाबला जीत जाती हैं तो 13 मुकाबले जीतकर भारत अपने नाम एक नया रिकॉर्ड कर लेगी।

अफ्रीकी टीम के खिलाफ पिछली हार का बदला लेने उतरेगी टीम इंडिया

IND vs SA: 5 New Players Who Can Be Added To India's Squad vs South Africa

साऊथ अफ्रीका और भारत ने पिछले साल 2021 में वनडे  और टेस्ट सीरीज खेली थी। जिसमें वनडे में भारत को 3-0 और टेस्ट में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा हैं। अब साऊथ अफ्रीकी टीम 5 मैचों की सीरीज के लिए भारत आ गई हैं। यह भारतीयों के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने के यह बड़ा मौका हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम इंडिया की कमान सौंपी गई हैं। केएल राहुल की भारतीय कप्तान के रूप में होने की बात करें तो अब तक राहुल ने 4 मैचों में भारत के लिए कप्तानी की हैं। लेकिन इनमें से एक भी मैच में उन्होने जीत हासिल नहीं की हैं। और सबसे अहम बात हैं कि केएल राहुल ने कप्तानी साऊथ अफ्रीका के खिलाफ ही की हैं। ऐसे में ये टी-20 सीरीज और पहला मैच राहुल के लिए बड़ा ही चुनौतीपूर्ण होने वाला हैं।