ICC ODI RANKING: इंग्लैंड को हराने के बाद वनडे रैकिंग में भारतीय टीम ने मारी बड़ी उछाल, तीनों फॉर्मेट में टॉप-3 में मौजूद होने वाली पहली टीम भी बनी
ICC ODI RANKING: इंग्लैंड को हराने के बाद वनडे रैकिंग में भारतीय टीम ने मारी बड़ी उछाल, तीनों फॉर्मेट में टॉप-3 में मौजूद होने वाली पहली टीम भी बनी

भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN TEMA) ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। टेस्ट सीरीज 2-2 से बराबर करने के बाद भारत ने टी-20 और वनडे सीरीज दोनों में ही इंग्लैंड (ENGLAND) को 2-1 से मात देकर शानदार प्रदर्शन दिखाया हैं। कल 17 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था, जिसमें भारत ने कमाल का रन चेज करते हुए 5 विकटों से जीत प्राप्त की। भारत ने इस शानदार जीत के बाद आईसीसी वनडे रैंकिंग (ICC ODI RANKING) में नंबर 3 स्थान पर कब्जा कर लिया हैं।

भारतीय टीम वनडे रैकिंग में नंबर-3 पर बनाई जगह

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) आज कल कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आ रही हैं और सबसे अच्छी बात यह हैं कि हर मैच में भारत को मैच विनर खिलाड़ी मिल रहे हैं, जो कि आगामी होने वाले बड़े टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे अच्छी बात हैं। भारत ने कल इंग्लैंड को वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में 5 विकटों से हराकर 2-1 से वनडे सीरीज जीती।

इस जीत के बाद रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने वनडे रैकिंग में नंबर-3 स्थान हासिल कर लिया हैं। भारत इससे पहले रैकिंग में चौथे स्थान पर थी। भारत ने 109 पाइंट्स के साथ नंबर तीन पर छलांग मारी हैं। भारत ने नंबर तीन की पोजिशन पर कब्जा करने के लिए अपने राइवल पाकिस्तान को टक्कर देते हुए हासिल की हैं।

वनडे रैकिंग में न्यूजीलैंड (NEWZEALAND) 128 पाइंट्स के साथ पहले पायदान, इंग्लैंड (ENGLAND) दूसरे पायदान में 121 पाइंट्स के साथ और पाकिस्तान (PAKISTAN) 106 पाइंट्स के साथ चौथे पायदान पर हैं।

भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में टॉप-3 टीम हैं

भारतीय टीम वनडे रैकिंग में नंबर तीन की पोजिशन हासिल करने के बाद क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में मौजूद टॉप-3 में शामिल हो गई हैं। भारत इकलौती टीम भी बन चुकी हैं, जो तीनों फॉर्मेट के रैकिंग में टॉप-3 में शामिल हैं। भारतीय टीम टेस्ट रैकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम पहले स्थान पर हैं।

भारत ने तीनों फॉर्मेट के रैकिंग में टॉप-3 में शामिल होकर इतिहास रच दिया हैं। यह बात भारतीय टीम को आत्मविश्वास देने वाली हैं। अब भारत की कोशिश तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनने की हैं। उम्मीद रहेगी की भारत अच्छा प्रदर्शन कर नंबर 1 का टाइटल जल्द ही जीतें।