विरोध प्रदर्शन और धमकियों के कारण भारत-बांग्लादेश वनडे सीरीज पर मंडराया खतरा, शिफ्ट करना आखिरी मुकाबला

By Tanu Chaturvedi On November 24th, 2022
टीम इंडिया

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच 3 मैच की सीरीज होनी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज जीतने के बाद अब उसे शुक्रवार से वनडे सीरीज खेलनी है। बांग्लादेश दौरे से पहले ही एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के तीसरे मैच में बड़ा बदलाव हुआ है। तीसरे वनडे का वेन्यू ही बदल दिया गया है। भारत-बांग्लादेश के बीच तीसरा वनडे मैच ढाका में खेला जाना था लेकिन अब ये मुकाबला चटगांव में खेला जाएगा।

टीम इंडिया को 4 दिसंबर को बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है। तीसरा वनडे 10 दिसंबर को ढाका में होना था लेकिन बांग्लादेश की नेशनलिस्ट पार्टी ने उसी दिन विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है और उसी दिन एक रैली भी आयोजित की जाएगी। विरोध प्रदर्शन की धमकियों के बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा के मद्देनजर मैच का वेन्यू ही बदल दिया है।

ढाका में होने थे तीनों मैच

तीनों वनडे मैच ढाका में ही होने थे। इस सीरीज के दो मैच ढाका में होगा इसके बाद आखिरी मैच चटगांव में होगा। टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर से शुरू होगी।

इस प्रकार है प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया के खिलाड़ी बांग्लादेश के साथ सीरीज खेलने जा रहे हैं। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन की टीम इस प्रकार है-

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, इशान किशन (विकेटकीपर), मो. शमी, मो. सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल , वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर।

टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम बांग्लादेश, रोहित शर्मा, विराट कोहली,
Exit mobile version