भारत की बैकअप प्लेइंग 11 रखती हैं टी20 वर्ल्ड कप में मजबूत टीमों को पटखनी देने का दम, आस्ट्रेलिया से भी हैं खूंखार

By Twinkle Chaturvedi On October 18th, 2022
भारत की बैकअप प्लेइंग 11 रखती हैं टी20 वर्ल्ड कप में मजबूत टीमों को पटखनी देने का दम, आस्ट्रेलिया से भी हैं खूंखार

टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP) 2022 की शुरूआत 16 अक्टूबर से हो चुकी हैं, भारत (INDIA) इस वक्त वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद 23 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ क्लैश के साथ भारत टूर्नामेंट की शुरूआत करेगी। भारत 17 अक्टूबर को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 6 रनों से जीतती हुई नजर आयी हैं। भारत 19 को न्यूजीलैंड के साथ आखिरी वॉर्मअप मैच खेलते हुए नजर आएगी।

भारत का पिछला वर्ल्ड कप काफी खराब गया था इस बार भारतीय टीम विजय रथ में सवार होकर वर्ल्ड कप अपने नाम करना चाहेगी। भारतीय टीम में चयनित खिलाड़ी शानदार हैं, यह टीम किसी भी विरोधियों को हराने के लिए तैयार हैं। लेकिन आज हम आपको युवाओं से भरी एक ऐसी प्लेइंग 11 बताने वाले हैं जो भी अगर टी20 वर्ल्ड कप में उतरती तो ट्रॉफी भारत की पक्की ही होती-

पृथ्वी और ईशान किशन करेंगे ओपनिंग

भारत के दो विस्फोटक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (PRITHVI SHAW) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) इस वक्त शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पृथ्वी शॉ लगातार घरेलू क्रिकेट में कमाल धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं ईशन किशन भी भारतीय टीम में मिले मौकों पर शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

ईशन किशन पिछले टी20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में भारत का हिस्सा थे लेकिन इस बार उन्हें नजरअंदाज किया गया हैं। पृथ्वी शॉ भी लगातार अच्छे फॉर्म में हैं लेकिन अब तक भारतीय टीम से बुलावा नहीं आया हैं। अगर ये दोनों खिलाड़ी भारत का हिस्सा होते तो चौके-छक्कों की बरसात होती हुई नजर आती हैं। हमारे टी20 वर्ल्ड कप बैकअप खिलाड़ियों की प्लेइंग 11 में यह ओपनर की भूमिका में नजर आते हैं।

रजत पाटिदार और संजू संभालेंगे मिडिल ऑर्डर

संजू सैमसन (SANJU SAMSON) भारत के सबसे शानदार खिलाड़ियो में से एक हैं लेकिन उन्हें मौका कम और नजरअंदाज करते हुए ज्यादा नजर आयी हैं। संजू भारत के लिए मिल रहे मौकों पर अच्छा करते हुए नजर आए हैं। वहीं बात रजत पाटीदार (RAJAT PATIDAR) की करें तो रजत ने इसी साल आईपीएल में शतक उसके बाद रणजी ट्रॉफी और हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना जौहर दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।

श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) टी20 क्रिकेट में हाल में थोड़े फीके जरूर नजर आए हैं लेकिन वह मिडिल ऑर्डर को संभालने की पूरी जिम्मेदारी रखते हैं। हम इन 3 खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप बैकअप प्लेइंग 11 में मिडिल ऑर्डर में जगह देंगे।

वेंकटेश अय्यर और वाशिंगटन सुंदर निभाएंगे ऑलराऊंडर का किरदार

वेंकटेश अय्यर (VENKATESH IYER) और वाशिंगटन सुंदर (WASHINGTON SUNDAR) दोनों ही खिलाड़ियों को भारत के लिए इस साल खेलने के लिए ज्यादा मौका मिला नहीं है। वेंकटेश को हमने आईपीएल के बाद घरेलू क्रिकेट में देखा हैं। वहीं सुंदर इंग्लैंड में काऊंटी क्रिकेट और भारत के लिए हाल में साऊथ अफ्रीका के साथ वनडे सीरीज खेलते हुए नजर आए हैंं। दोनों ही खिलाडि़यों को हम टी20 वर्ल्ड कप बैकअप प्लेइंग 11 में ऑलराऊंडर की भूमिका देते हुए नजर आएंगे।

यह गेंदबाजों बनाएंगे प्लेइंग 11 में जगह

गेंदबाजी क्रम की बात करें तो तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज (MOH SIRAJ), उमरान मलिक (UMRAN MALIK) को प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। मोहम्मद सिराज ने वनडे सीरीज तो वहीं उमरान ने घरेलू लीग में कमाल दिखाया हैं। वहीं अगर स्पिन डिपॉर्टमेंट की बात करें तो इसमें हम कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) और रवि बिश्नोई (RAVI BISHNOI) को जगह देते हुए नजर आएंगे। रवि बिश्नोई टी20 में शानदार नजर आ रहे हैं, वहीं कुलदीप वाइट बॉल क्रिकेट में वापस से फॉर्म में लौटते दिखें हैं।

टी20 वर्ल्ड कप की बैकअप प्लेइंग 11

पृथ्वी शॉ, ईशान किशन, रजत पाटिदार, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, वेंकटेश अय्यर, वाशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।

Tags: टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम,