एशिया कप में कांटे की टक्कर से पहले भारत और पाकिस्तान दिखें साथ-साथ, जानें क्या हैं पूरा माजरा

भारत और पाकिस्तान सिर्फ वो दो देश हैं जिनके बीच हमेशा हर चीज को लेकर कांटे की लड़ाई देखने को मिलती हैं। दोनों के बीच सबसे बड़ी टक्कर हमें भारत (INDIA) बनाम पाकिस्तान (PAKISTAN) के क्रिकेट मैच में देखने को मिलती हैं। इन दो देशों के मैच को लेकर सिर्फ दो मुल्क ही नहीं पूरी दुनिया काफी ज्यादा उत्साहित रहती हैं। क्रिकेट की वो एक ऐसा मंच बनता हैं जहां पर दोनों देश आमने-सामने आते हैं।
भारत जल्द ही एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) में पाकिस्तान से टकराती दिखेगी। हाल ही में सोशल मीडिया में कुछ ऐसी तस्वीरें छाई हुई हैं, जहां भारत और पाकिस्तान खाने के टेबल पर एक-दूसरे के साथ दिख रहे हैं। जी हां क्रिकेट ने ही भारत और पाकिस्तान को एक साथ खाने के टेबल तक पहुंचाया दिया हैं।
खाने की टेबल पर भारत और पाकिस्तान दिखे साथ

भारत व पाकिस्तान एक साथ खाने की टेबल पर साथ में दिखे हैं। और भारत और पाकिस्तान का यह मिलाप दोनों देशों की महिला क्रिकेटरों के द्वारा हुआ हैं। भारत और पाकिस्तान एशिया कप 2022 में जबरदस्त टक्कर दिखाते दिखेंगे। क्रिकेट के मैदान में इनकी लड़ाई कितनी बड़ी हैं हम सब जानते हैं। इस बड़े मैच से पहले भारतीय महिला (INDIAN WOMEN) और पाकिस्तान महिला (PAKISTAN WOMEN) खिलाड़ी का मिलाप दिल जीत रहा हैं।
भारतीय क्रिकेटर दीप्ति शर्मा (DEEPTI SHARMA) और पाकिस्तान की गेंदबाज डायना बेग (DIANA BAIG) एक साथ एक ही टेबल पर खाना खाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही खिलाड़ियों ने एक सेल्फी के लिए भी पोज देते हुए नजर आयी हैं। भारतीय महिला टीम और पाकिस्तान महिला टीम हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में टकराती हुई नजर आयी थी। यह फोटो तब की हैं ऐसी संभावना जताई जा रही हैं।
यहां देखें भारत और पाकिस्तान का मिलाप
Tags: एशिया कप 2022, पाकिस्तान क्रिकेट टीम, भारत बनाम पाकिस्तान, भारतीय क्रिकेट टीम,🇵🇰’s Diana Baig and 🇮🇳’sDeepti Sharma sharing a meal in Birmingham.
Divided by borders, United by Cricket 😍#CricketTwitter pic.twitter.com/UU12qSBFo7
— Female Cricket (@imfemalecricket) August 23, 2022
