Surya Kumar Yadav ने मोहम्मद रिजवान और शिखर धवन को छोड़ दिया पीछे, रच रहे हैं लगातार इतिहास

By Satyodaya On September 29th, 2022
Surya Kumar Yadav ने मोहम्मद रिजवान और शिखर धवन को छोड़ दिया पीछे, रच रहे हैं लगातार इतिहास

साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला T20 मैच भारतीय टीम ने जीत लिया। इसी के साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। भारत की ओर से सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने तूफानी दम दिखाया, तो वह भारत पर टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए हैं। उनकी वजह से ही भारतीय टीम को जीत हासिल हुई। साउथ अफ्रीका के खिलाफ सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav)  ने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने शिखर धवन और मोहम्मद रिजवान को पीछे छोड़ दिया।

लगाए 45 छक्के

पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने साल 2021 में T20 क्रिकेट में 42 छक्के लगाए थे। उन्होंने एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले का रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन भारत के क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने उनको पीछे कर दिया। सूर्या ने साल 2022 में 45 छक्के लगाए हैं। इस तरह के एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले क्रिकेटर कुमार यादव हो चुके हैं और उन्होंने मोहम्मद रिजवान का ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शिखर धवन को किया पीछे

बहुत ही शानदार फॉर्म में सूर्यकुमार यादव है। वह भारत की ओर से T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में पहले नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने शिखर धवन को पीछे किया सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने साल 2022 में 21 पारियों में 732 रन बनाए जबकि धवन ने साल 2018 में 689 रन बनाए थे।

अपने दम पर सूर्य कुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने भारतीय टीम को बहुत अकेल मैच भी जिताए हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए 13 वनडे मैच में 340 रन 32 t20 मैच में 976 रन बनाए हैं। नंबर चार पर भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं उनके पास ऐसी काबिलियत है जो किसी भी पिच पर रन बना पाते हैं।

इसे भी पढ़ें-Jasprit Bumrah के होने से इन 3 युवा तेज गेंदबाजो को हो रहा घाटा, अकेले दमपर मैच जीताने की रखते हैं ताकत

Tags: T20, मोहम्मद रिजवान, शिखर धवन, सूर्य कुमार यादव,