IND vs ENG: टेस्ट मैच के चौथे दिन में भारतीय टीम से हुई 3 बड़ी गलतियां, जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी के गेंदबाजों ने किया काफी ज्यादा निराश

By Twinkle Chaturvedi On July 5th, 2022
IND vs ENG: टेस्ट मैच के चौथे दिन में भारतीय टीम से हुई 3 बड़ी गलतियां, जसप्रीत बुमराह एंड कंपनी के गेंदबाजों ने किया काफी ज्यादा निराश

भारतीय टीम (INDIA) और इंग्लैंड (ENGLAND) के बीच पिछले साल खेली गयी टेस्ट सीरीज का पांचवा और आखिरी टेस्ट मैच आज 1 जुलाई से एजेब्सटन (EDGBASTON) में खेला जा रहा है। आज इस टेस्ट मैच का चौथा दिन चल रहा था। भारतीय टीम ने दूसरी पारी की बैटिंग करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 245 रन बना कर इंग्लैंड को 378 रनों का टारगेट दिया हैं। इंग्लैंड ने दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरे सेशन के अंत तक 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं।

इंग्लैंड अब सिर्फ 119 रन दूर हैं। भारत को अब मैच जीतने के लिए कल आखिरी दिन में मजबूती से वापसी करनी होगी। आज टेस्ट मैच के चौथे दिन भारतीय टीम से तीन गलतियां हुई हैं।

1. श्रेयस अय्यर पिर शॉर्ट गेंद के आगे हुए कमजोर

Team India finds a new hero in Shreyas Iyer on first day of Kanpur Test | Sports News,The Indian Express

आज भारत की दूसरी पारी में श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER) अच्छी शुरूआत करते दिखे मगर उसको आगे लेकर ना जा सकें। श्रेयस अय्यर 59वें ओवर की तीसरी गेंद पर मैथ्यू पॉट्स की गेंद पर आऊट हो गए। इससे पहले भी श्रेयस भारत की पहली पारी में शॉर्ट गेंद पर आऊट होते दिखे हैं। जेम्स एंडरसन ने एक आसान सा कैच पकड़कर 19 रनों पर श्रेयस अय्यर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

श्रेयस के शॉर्ट गेंद की कमजोरी का इंग्लैंड की टीम ने फायदा उठाकर भारत बड़ी मुश्किल में डालने का काम किया। श्रेयस का लगातार ऐसा आऊट होना सिर्फ इस मैच में नहीं भारत के हर मैच में बड़ी गलती ही साबित होगी। श्रेयस को अपनी इस कमजोरी पर काफी ज्यादा काम करने की जरूरत हैं।

2. ऋषभ पंत के आऊट होने के बाद नहीं चला किसी का बल्ला

Rishabh Pant Age, Biography, career, stats, networth, Ranking & News

आज भारत की दूसरी पारी में भी ऋषभ पंत (RISHABH PANT) ने शानदार 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। लेकिन ऋषभ के आऊट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज स्थिरता नहीं बना पाए। रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह इनसे उम्मीद थी कि ये थोड़ा समय लेकर क्रिज पर समय बिताए मगर ऐसा नहीं हुआ।

इन बल्लेबाजों ने जल्दी विकेट खो दिए। जिससे भारत 245 के स्कोर पर ही आलआऊट हो गयी। भारत के लिए दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा और ऋषभ पंत ही अच्छी पारी खेल पाए। बाकी बल्लेबाजों से टीम को निराशा ही मिली हैं। भारत 400 से ज्यादा का टारगेट इंग्लैंड के खिलाफ रखने में नाकामयाब रही हैं।

3. इंग्लैंड की दूसरी पारी मे भारतीय टीम ने नहीं गिराए जल्दी विकेट

IND vs SA Live: India prove why they have No 1 bowling unit

भारतीय टीम ने 378 रनों का टारगेट इंग्लैंड के सेट किया हैं। भारत की पहली पारी के गेंदबाजी को देखकर ऐसा लगा कि रन चेज करने में इंग्लैंड को दिक्कत होगी लेकिन इंग्लैंड दूसरी पारी की शुरूआत करते ही शानादार दिखी। भारत शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ विकेट गिराने में नाकामयाब रही। इंग्लैंड 100 के आंकडे तक पहुंच गई थी तब भी कोई विकेट नहीं गिरा था।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों ने शुरूआत में अच्छे लाइन में गेंदबाजी नहीं की जिसकी खामिय़ाजा टीम को भुगतना पड़ा। कप्तान जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) ने वापसी करते हुए विकेट चटकाए। अगर भारतीय टीम शुरूआत में विकेट चटकाती तो इंग्लैंड की टीम पर दबाव बना पाती। लेकिन इंग्लैंड की टीम के बोर्ड पर रन बनते ही जा रहे थे जिससे भारत दबाव नहीं बना पाई। और अब इंग्लैंड रन चेज में आगे बढ़ती दिख रही हैं।

Tags: ऋषभ पंत, जसप्रीत बुमराह, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, सिराज,