ASIA CUP 2022: भारतीय टीम एशिया कप के खिताब को रखेगी बरकरार, यह 3 खिलाड़ी मैच विनर बनकर जीतावाएंगे भारत को ट्रॉफी

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का इंतजार क्रिकेट फैंस काफी लंबे समय से कर रहे हैं। लगभग 2 साल के अंतराल के बाद यह टूर्नामेंट वापसी कर रहा हैं। 27 अगस्त 2022 से यह टूर्नामेंट यूएई (UAE) में शुरू होने वाला हैं। भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) के साथ खेलते हुए नजर आने वाली हैं।
भारत पिछले एशिया कप 2018 की विजेता रही हैं, इस साल टूर्नामेंट में भारत की कोशिश अपने खिताब को बरकरार रखने की होगी। एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा अब तक नहीं हुई हैं। लेकिन आज हम आपको तीन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जो भारत को एशिया कप जीता सकते हैं-
1. सूर्यकुमार यादव
सूर्यकुमार यादव इस (SURYAKUMAR YADAV) वक्त भारत के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी के रूप में मौजूद हैं। वाइट बॉल क्रिकेट में सूर्या का प्रदर्शन हर दिन ऊपर जाते जा रहा हैं। इंग्लैंड दौरे के बाद सूर्या वेस्टइंडीज दौरे में शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने के लिए सूर्या टीम के लिए सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
भारतीय टीम मैनेजमेंट सूर्या को ओपनिंग के लिए भी तैयार करते हुए नजर आ रही हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी20 में ओपनिंग करते हुए सूर्या ने 76 रनों की शानदार पारी खेल भारतीय टीम को जीत दिलवाई। सूर्या के लिए कोई भी पोजिशिन मायने नहीं रखता हैं। वह मैदान के चारों तरफ 360 डिग्री में बल्लेबाजी करते हुए भी नजर आ रहे हैं।
सूर्या इसके अलावा हाल ही में जारी हुई आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-2 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या बाबर आजम से सिर्फ दो पाइंट्स ही पीछे हैं। रैकिंग भी सूर्या के शानदार प्रदर्शन को बयां कर रही हैं। एशिया कप में सूर्यकुमार यादव भारत के लिए सबसे मैच विनर साबित होने वाले हैं। सूर्या की कंसिसटेंसी यह बात साफ-साफ बयां कर रही हैं।
2. हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने साल 2022 के आईपीएल में चोट से उबरने के बाद शानदार वापसी की, उन्होंने गुजरात टाइंट्स की कप्तानी करते हुए पहली बार टीम को ट्रॉफी दिलाई। साथ ही गेंद और बल्ले से भी शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए। हार्दिक ने आईपीएल के बाद भारतीय टीम में वापसी की हार्दिक ने यहां भी वापसी करते हुए कमाल दिखाना शुरू कर दिया। हार्दिक ने आयरलैंड दौरे में भारत की कप्तानी करते हुए टीम को ट्रॉफी भी जितवाई।
इंग्लैंड दौरे में हार्दिक ने अपने टी20 अंतराष्ट्रीय करियर की पहली हाफ सेंचुरी भी जड़ी। हाल ही में वेस्टइंडीज दौरे के टी20 मुकाबलों में हार्दिक शानदार नजर आ रहे हैं। हार्दिक का ऑलराऊंट प्रदर्शन एशिया कप जैसे बड़े मंच पर जीत का कारण बनने वाली हैं। हार्दिक महत्वपूर्ण पलों पर अपने गेंद और बल्ले के दम से मैच पलटते हुए नजर आने वाले हैं।
3. जसप्रीत बुमराह
जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारत के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। जब भी विकेट की दरकार हो या फिर टीम को वापसी करानी हो कप्तान अपनी छड़ी बुमराह के ऊपर ही घुमाते हुए नजर आते हैं। भारतीय टीम के लिए जसप्रीत बुमराह साल-दरसाल से शानदार प्रदर्शन करते हुए नजर आए हैं।
एशिया कप में भी बुमराह अपना फॉर्म बरकरार रखते हुए भारत को जीत दिलाते हुए नजर आने वाले हैं। बुमराह के आगे विदेशी बल्लेबाजों का खौफ हमेशा की तरह कायम रहते हुए नजर आएगा। बुमराह अपने अकेले बस की गेंदबाजी से मैच पलट कर भारत को मैच जीतवाते नजर आएंगे।
Tags: एशिया कप 2022, जसप्रीत बमुराह, भारतीय क्रिकेट टीम, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या,