भारतीय महिला दिग्गज विकेटकीपर करूणा जैन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से किया सन्यास का ऐलान
भारतीय टीम की दिग्गज विकेटकीपर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से किया संन्यास का ऐलान, शानदार रहे हैं आकड़े

आज भारत (INDIA) ही नहीं पूरी दुनिया में महिला क्रिकेट को आज एक ओहदा प्रदान किया जा रहा हैं। महिलाएं भी इस खेल को अपने जीतन के स्वर्णिम क्षणों में तब्दील कर रही हैं। भारत की महिला विकेटकीपर बल्लेबाज करूणा जैन (KARUNA JAIN) जिन्होने भारत के लिए खेलते हुए भारतीय टीम (INDIAN TEAM) को शानदार पल दिए हैं। करूणा भारत की सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर में से एक रही हैं। शानदार और शपल करियर के बाद करूणा ने अब क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से सन्यास की घोषणा कर दी हैं।

भारतीय महिला खिलाड़ी करूणा जैन ने किया सन्यास का ऐलान

करूणा जैन (KARUNA JAIN) ने भारत के लिए 5 टेस्ट मैच, 44 वनडे और 9 टी-20 अंतराष्ट्रीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व किया हैं। करूणा काफी समय से भारत के लिए खेलते हुए नजर नहीं आ रही थी। करूणा ने लंबे समय बाद सन्यास का ऐलान कर दिया हैं। करूणा ने क्रिकेट के मैदान में इतने समय बिताने के बाद सन्यास लेते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाऊंट पर अपनी बात साझा करते हुए लिखा हैं-

“बहुत खुश और संतुष्ट भावनाओं के साथ, मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी सेवानिवृत्ति की घोषणा करने में सक्षम हूं और खेल में वापस योगदान करने के लिए उत्सुक हूं।”

“मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जो शुरू से ही मेरी क्रिकेट यात्रा का हिस्सा रहे हैं, मेरे सभी कोचों, सहयोगी स्टाफ और मेरी टीम के साथी, जिनका (एसआईसी) मेरे पूरे करियर का हिस्सा रहा है। हर एक उन्होंने मुझे खेल और जीवन के बारे में कुछ अलग सिखाया है जिसने मुझे आज का खिलाड़ी और व्यक्ति बनाया है।”

मेरा परिवार मेरा सबसे बड़ा सर्मथन हैं- करूणा जैन

करूणा जैन ने आगे अपनी बात लिखते हुए अपने परिवार के सर्मथन की सराहना करते हुए कहा हैं कि-

“यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है जो मैं करने में सक्षम हूं और यह उन सभी के बिना संभव नहीं होगा जिन्होंने मेरे अप के दौरान मेरा समर्थन किया। मेरा परिवार सबसे बड़ा समर्थन है और मेरे भाई ने खुद एक क्रिकेटर होने के कारण मेरे लिए खेल को अपनाना और हर बार जब मैं मैदान पर कदम रखा तो सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना आसान और चुनौतीपूर्ण बना दिया। मैं खेल खेलना जारी रख सकती था और उनके द्वारा किए गए अथक समर्थन और बलिदान के कारण बहुत लंबे समय तक योगदान दिया।”

विकेटकीपर के तौर पर शानदार था करूणा का प्रदर्शन

भारतीय महिला विकेटकीपर के रूप में शानदार था करूणा जैन का करियर, करूणा भारत की तीसरी नंबर की सबसे सफल विकेटकीपर रही हैं। करूणा ने टेस्ट में स्टंपस के पीछे से 17 खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया हैं। जो कि अंजू जैन के बाद दूसरा सबसे अच्छा रिकॉर्ड हैं।

अंजू जैन (ANJU JAIN) ने 23 महिला खिलाड़ियों को अपने स्टंपस की तकनीक से शिकार बनाया था। करूणा ने 44 वनडे मैचों में 987 रन, 5 टेस्ट मैचों में 195 रन और 9 टी-20 मैचों में 9 रन बनाए हैं। करूणा ने साल 2004 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करते हुए 64 रन बनाए थे, इस पारी ने भारतीय टीम में पैर जमाने में उनकी बहुत मदद की थी।