IND vs WI: भारत ने वेस्टइंडीज को पहले वनडे मैच में हराया, मोहम्मद सिराज ने आखिरी गेंद पर टीम इंडिया को दिलाई जीत

By Akash Ranjan On July 23rd, 2022
वेस्टइंडीज की टीम बनाये 305 रन

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच शुक्रवार से वनडे सीरीज का आग़ाज़ हो गया है। तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुक़ाबला (IND vs WI 1st ODI) आज यानी 22 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया (Team India) ने कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की 97 रनो की पारी के बदौलत 50 ओवर में 308 रन बनाने में क़ामयाब रही। वही मेजबान टीम ने अच्छी बल्लेबाज़ी करते हुए 50 ओवर में 305 रन ही बना सकी और टीम इंडिया ने 3 रनो से मैच जीत लिया। जिसके बाद तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से आगे हो चुकी है।

भारत ने बनाये थे 308 रन

भारत ने बनाये थे 308 रन

भारत ने बनाये थे 308 रन

टॉस हार कर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही। शुभमन गिल (Shubman Gill) और शिखर धवन की जोड़ी ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए महज 36 गेंद में ही अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था। गिल हालांकि 64 रन बनाकर आउट हुए।

शिखर धवन के पास कप्तान बनने के बाद शतक जमाने का बेहतरीन मौका था। लेकिन धवन 97 रन बनाकर आउट हो गए। नंबर तीन पर आए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। अय्यर ने 25वीं पारी में ही अपने वनडे करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया। अय्यर ने 54 रन की पारी खेली।

टीम इंडिया का मिडिल आर्डर हुआ फेल

टीम इंडिया का मिडिल आर्डर हुआ फेल

टीम इंडिया का मिडिल आर्डर हुआ फेल

अय्यर के आउट होने के बाद भारत की पारी बुरी तरह से लड़खड़ा गई। सूर्याकुमार यादव (Suryakumar Yadav) 13 रन बनाकर ही आउट हो गए। संजू सैमसन (Sanju Samson) भी मौके को भुना नहीं पाए और उन्होंने महज 12 रन की पारी खेली। हालांकि दीपक हुड्डा ने अक्षर पटेल के साथ मिलकर आखिरी ओवर्स में भारत की पारी को संभालने की कोशिश की।

दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने 27 रन की पारी खेली। उन्हें अक्षर पटेल (Axar Patel) का अच्छा साथ मिला और उन्होंने 21 रन की पारी खेली। इन दोनों ही बदौलत ही भारत 50 ओवर में रन बनाने में कामयाब रही।

वेस्टइंडीज के गेंदबाज शुरुआत में छाप छोड़ने में कामयाब नहीं रहे। वेस्टइंडीज के स्पिनर्स ने हालांकि अच्छी गेंदबाजी की। मोटी ने दो विकेट लिए जबकि अकील हुसैन ने एक विकेट लिया। शैफर्ड भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे।

वेस्टइंडीज की टीम बनाये 305 रन

वेस्टइंडीज की टीम बनाये 305 रन

वेस्टइंडीज की टीम बनाये 305 रन

309 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शाइ होप (Shai Hope) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) ने वेस्टइंडीज के लिए ओपनिंग की। दोनों ने शुरूआती ओवरों में संभलकर बल्लेबाजी की, और विकेट बचाने के इरादे से खेलते हुए नजर आए। मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर शाइ होप (7) को पवेलियन भेजा। उन्होंने शार्दुल ठाकुर के हाथों होप को कैच आउट कराया।

पहली विकेट जल्द गिरने के बाद काइल मेयर्स ने शरमाह ब्रुक्स (Shamarh Brooks) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी की। काइल मेयर्स ने 42 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। काइल मेयर्स ने ब्रुक्स के साथ मिलकर 117 रनों की साझेदारी की।

इस साझेदारी को तोडा शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) ने, जिन्होंने 24वें ओवर में ब्रूक (46) को कैच आउट कराया। इसके बाद शार्दुल ठाकुर ने ही तीसरी और बड़ी सफलता दिलाई। ठाकुर ने काइल को संजू सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। काइल मेयर्स ने 68 गेंदों में 75 रन बनाए, इसमें 1 छक्का और 10 चौके शामिल है।

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

ऐसे जीती टीम इंडिया

वेस्टइंडीज की 40 ओवर के बाद स्कोर था 219 -5 इस लिहाज़ से मेजबान टीम को आखिरी के 60 गेंदों पर 90 रन बनाने थे जीत के लिए। मैदान पर सेट बल्लेबाज़ ब्रैंडन किंग (Brandon King) के साथ अकील होसिन (Akeal Hosein) मौजूद थे। दोनों ने ताबतोड़ रन बनाने शूरु किये। अर्धशतक जड़ने के बाद किंग चहल पहला का शिकार हुए।

इसके बाद रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) और अकील होसिन ने पारी को संभाला और मैच आखिरी ओवर तक ले गए। आखिरी गेंद पर 5 रनो की ज़रुरत थी लेकिन सिराज ने सिर्फ एक ही रन दिए जिससे मैच भारत ने जीत लिया। रोमारियो शेफर्ड ने 25 गेंद पर रन बनाये और अकील होसिन ने 32 गेंदों पर 33 रन बनाये।

Tags: IND vs WI 1st ODI, भारत और वेस्टइंडीज,