IND-W vs AUS-W: कॉमनवेल्थ खेलों में ऑस्ट्रेलिया ने हारी हुई बाज़ी जीती, गार्डनर और हैरिस की तूफानी पारी ने भारत के मुंह से छीनी जीत

कॉमनवेल्थ खेलों (CWG 2022)में पहली बार क्रिकेट का आयोजन हो रहा है। इस दौरान सबसे पहला मुकाबल भारतीय महिला टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला टीम (IND-W vs AUS-W) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड (Edgbaston Stadium) में खेला गया। वहीं, इस मैच में टीम इंडिया (Team India) की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाये। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 19 ओवर में ही 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन बना डाले। जिससे ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 3 विकेट से हरा दिया है।
कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी

कुछ ऐसी रही टीम इंडिया की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को ओपनर शेफाली वर्मा (Shafali Verma) और स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 3.3 ओवर में 25 रन जोड़े। मंधाना पांच चौकों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद तीन नंबर की खिलाड़ी यस्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) आठ रन बनाकर रन आउट हो गईं और ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में वापसी की।
हालांकि, एक तरफ शेफाली अटैकिंग बैटिंग करती रहीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) भी उनका अच्छा साथ दे रही थीं। तभी शेफाली 48 रनों पर आउट हो गईं, उन्होंने 9 चौके जड़े। शेफाली के आउट होने के बाद हरमनप्रीत का किसी ने साथ नहीं दिया और लगातार विकेट गिरते रहे। इस बीच हरमनप्रीत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 34 गेंदों में एक छक्के और आठ चौकों की बदौलत 52 रनों की पारी खेली।

वहीं जेमीमा रोड्रिग्स (Jemimah Rodrigues) 11, दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) 01, हरलीन देओल (Harleen Deol) 07 और मेघना सिंह (Meghna Singh) शून्य पर आउट हुईं। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेस जोनासेन (Jess Jonassen) ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। वहीं मेगन स्कट (Megan Schutt) को दो सफलता मिलीं। इसके अलावा डेरिस ब्राउन (Darcie Brown) को एक विकेट मिला।
कॉमनवेल्थ गेम्स में हरमनप्रीत की पहली फिफ्टी

कॉमनवेल्थ गेम्स में हरमनप्रीत की पहली फिफ्टी
टॉस जीत कर पहले बालेबाज़ी करने उतरीं टीम इंडिया की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कप्तानी पारी खेली। हरमनप्रीत ने अपने टी20 करियर में सातवीं फिफ्टी ठोकी। साथ ही हरमनप्रीत कॉमनवेल्थ गेम्स में पहला अर्धशतक बनाने वाली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। हरमनप्रीत 34 गेंदों में एक छक्के और आठ चौकों की बदौलत 52 रनों की पारी खेली।
हरमनप्रीत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। वे ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी हैं। इस मामले में दूसरे नंबर पर स्मृति मंधाना हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 489 रन बनाए हैं। जबकि तीसरे नंबर पर भी वे ही हैं। स्मृति ने इंग्लैंड के खिलाफ 436 रन बनाए हैं। जबकि मिताली राज चौथे स्थान पर हैं।
ऐसे जीती ऑस्ट्रेलिया की टीम

ऐसे जीती ऑस्ट्रेलिया की टीम
155 रनो का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत बेहद ख़राब रही। विकेटकीपर एलिसा हीली (Alyssa Healy) और बेथ मूनी (Beth Mooney) ओपनिंग करने आए। रेनुका सिंह ने भारत को पहली कामयाबी दिलाई है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलिसा हीली बिना खाता खोले पवेलियन लौट गई।
लगातार विकेटों के पतन के बीच ऑस्ट्रेलिया की परेशानी बढ़ती जा रही थी। लेकिन रेणुका सिंह (Renuka Singh) के कोटे के ओवर खत्म होने के बाद कंगारुयों ने थोड़ी राहत की सांस ली। 49 के स्कोर पर 5 बल्लेबाजों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की उम्मीद खत्म होने ही वाली थी कि ग्रेस हैरिस (Grace Harris) और एशले गार्डनर (Ashleigh Gardner) ने टीम इंडिया के गेंदबाजों पर पलटवार करना शुरू कर दिया।
दोनों बल्लेबाजों ने 6वें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी की, जिसने ऑस्ट्रेलिया को मैच में आने का मौका दिया। 111 के स्कोर पर हैरिस को हरमन ने शानदार कैच से चलता किया। अंत में क्रीज पर डटी हुई एशले गार्डनर ने नाबाद 52 रनों की पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई और भारत को कॉमनवेल्थ 2022 के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।
Tags: CWG 2022, IND-W vs AUS-W, कॉमनवेल्थ खेलों,