IND-W vs AUS-W: कामनवेल्थ गेम्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों से छीना गोल्ड मेडल, अंतिम ओवरों में पलटा पूरा खेल

By Akash Ranjan On August 8th, 2022
IND-W vs AUS-W: कामनवेल्थ गेम्स के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के हाथों से छीना गोल्ड मेडल, अंतिम ओवरों में पलटा पूरा खेल

कामनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट (Commonwealth Games Cricket Final 2022) का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम आमने सामने (India Women vs Australia Women Cricket) थी। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।

ये पहला ही मौका था जब महिला क्रिकेट को कामनवेल्थ गेम्स में जगह मिली जिसमे हरमानप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचने से चूक गई है। बेथ मूनी (Mooney) ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सर्वाधिक रन (61) की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को जीत के लिए 162 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई।

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 161 रन

ऑस्ट्रेलिया ने बनाए थे 161 रन

कामनवेल्थ गेम्स में क्रिकेट (Commonwealth Games Cricket Final 2022) के फाइनल मैच में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सिर्फ 9 रन पर धाकड़ बल्लेबाज एलीसा हीली (Healy) आउट हो गई थी। इसके बाद बेथ मूनी और कप्तान मेग लैनिंग (Meg Lanning) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 रनों की साझेदारी की।

जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया एक मजबूत स्थिति में पहुंची। लेकिन 83 के संयुक्त स्कोर पर अपनी कप्तान के रूप में दूसरा विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम की पारी लड़खड़ाई। एक छोर से बेथ मूनी ने संभाले रखा। इस बीच ताहिला मैकग्रा, ग्रेस हैरिस अलाना किंग बिना कुछ कमाल किए आउट हो गईं। अंत में एशले गार्डनर ने 15 गेंदों में 25 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 161 तक पहुंचाया।

भारतीय टीम ने जल्दी गंवाये स्मृति और शफाली के विकेट

भारतीय टीम ने जल्दी गंवाये स्मृति और शफाली के विकेट

फाइनल मुकाबले के बड़े मंच पर 162 रनों का लक्ष्य काफी चुनौतीपूर्ण हो सकता था, साथ ही स्कोर बोर्ड का दबाव भी निर्णायक भूमिका अदा कर सकता था। भारतीय टीम की शुरुआत में ये साफ झलकता हुआ नजर भी आया। आक्रमकता से बल्लेबाजी करने की फिराक में भारतीय टीम ने अबतक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में बल्लेबाजी कर रही स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का विकेट गंवा दिया था।

मंधाना केवल 6 रन बनाकर पवेलियन की राह पकड़ने पर मजबूर हो गई। 16 रन के स्कोर पर टीम इंडिया को पहला झटका लगा, इसके बाद 6 रनों के अंतराल में शेफाली वर्मा भी 11 रन का निजी योगदान देकर आउट हुईं।

हरमानप्रीत कौर ने जड़ी तूफ़ानी फिफ्टी, लेकिन भारत ने गंवाया मैच

हरमानप्रीत कौर ने जड़ी तूफ़ानी फिफ्टी, लेकिन भारत ने गंवाया मैच

अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को महज 22 रन के संयुक्त स्कोर पर गंवाने के बाद टीम इंडिया (Team India) की परेशानी में लागतार इजाफा हो रहा था। अब पारी को आगे लेकर जाने का सारा जिम्मा अनुभवी बल्लेबाज जेमिमा रॉडरिज और कप्तान हरमनप्रीत कौर(64) के कंधों पर आ गया था। दोनों ही बल्लेबाजों ने मौके की नजाकत को समझते हुए संयम से बल्लेबाजी करना मुनासिब समझा।

लेकिन एक बार क्रीज पर नजर जमाने के बाद दोनों ही बल्लेबाजों ने हाथ खोलते हुए रन बटोरना शुरू कर दिया। हरमन और जेमिमा (Jemimah Rodrigues) के बीच 96 रनों की साझेदारी हुई, 118 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की विकेटों का पतन शुरू हो गया। अंत में कोई भी बल्लेबाज भारतीय टीम को जीत की दहलीज पार कराने में कामयाब नहीं हो पाया।

पूजा वस्त्रकर (Pooja Vastrakar), स्नेह राणा (Sneh Rana), दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) ने क्रमश: 1, 8 और 13 रन का निजी योगदान दिया जो की भारत को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। हालांकि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिल्वर पदक अपने नाम किया है।

Tags: Commonwealth Games Cricket Final 2022, ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम, कामनवेल्थ गेम्स, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, हरमानप्रीत कौर,
Exit mobile version