IND vs ENG: वनडे सीरीज जीतने में हार्दिक पंड्या समेत इन 3 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका, टीम को मिले नए सुपरस्टार

By Twinkle Chaturvedi On July 18th, 2022
IND vs ENG: वनडे सीरीज जीतने में हार्दिक पंड्या समेत इन 3 खिलाड़ियों ने निभाई अहम भूमिका, टीम को मिले नए सुपरस्टार

हार्दिक पंड्याः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का आज इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) का आखिरी मुकाबला खेला जा रहा था। टेस्ट मैच में हार के बाद भारत ने शानदार तरीके से वापसी करते हुए टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को ओल्ड ट्रॉफेर्ड स्टेडियम (OLD TRAFFORD STADIUM) में भारतीय समय 3ः30 बजे से खेला जा रहा था।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ने आज एक बार फिर टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 260 रनों का लक्ष्य भारत को दिया था। हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और ऋषभ पंत (RISHABH PANT) की बल्लेबाजी ने आज इंग्लैंड की टीम को धराशायी किया। भारत ने 5 विकटों से यह मुकाबला और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली हैं। तीन खिलाड़ी रहे जिनके शानदार प्रदर्शन ने आज भारत को मुकाबला जीतवा दिया।

1. हार्दिक पंड्या

हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) ने जब से भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में वापसी की हैं तब से ही वो एक से बढ़ कर एक मैच विनिंग प्रदर्शन दिखाने में लगे हुए हैं। हार्दिक का इंग्लैंड दौरा कमाल का रहा हैं। आज सीरीज के तीसरे मुकाबले में जीत और सीरीज जीतने में हार्दिक पंड्या ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई हैं। आज हार्दिक ने गेंदबाजी करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, हार्दिक ने आज 7 ओवर में 24 रन देकर 4 अहम विकेट चटकाए।

इसके बाद फैंस को हार्दिक की बल्लेबाजी का इंतजार था। हार्दिक ने इसमें भी अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 71 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 10 चौके शामिल हैं। आज हार्दिक पंड्या ने साबित कर दिया हैं कि वह भारत के सबसे बेस्ट ऑलराऊंडर हैं। हार्दिक ने इस मैच के साथ अब भारत को विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में मजबूती देने का मन बना लिया हैं।

2. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत (RISHANH PANT) भारत के प्रतिभाशाली युवा खिलाड़ी हैं, लेकिन काफी समय से वो शानदार प्रदर्शन करने में नाकामयाब साबित हो रहे थे। वनडे सीरीज के पिछले मुकाबले में ऋषभ शून्य के स्कोर पर आऊट हो गए थे। आज भारत के पास पिछले मुकाबले से भी ज्यादा रनों के लक्ष्य का पीछा करने का टारगेट था। भारत ने बड़ी जल्दी अपने ऊपरी क्रम के बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या की पारी ने भारत को जीत की दहलीज पर पहुंचाया।

आज ऋषभ पंत ने 125 रनों की नाबाद पारी खेली। ऋषभ की यह शतकीय पारी वनडे सीरीज में उनकी पहली शतकीय पारी भी थी। आज ऋषभ ने सभी आलोचकों के मुंह पर ताला लगाने का काम किया हैं, जो ऋषभ को बड़े समय से कह रहे हैं कि उन्हे वाइट बॉल छोड़ देना चाहिए। आज ऋषभ ने अपनी पारी से भारत को शानदार जीत दिलाने के साथ-साथ सबको बता दिया हैं वो इस रेस में लंबे टिकने वाले हैं।

3. रविंद्र जडेजा

रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) भारत के सर्वश्रेष्ठ ऑलराऊंडरों में से एक हैं। आज रविंद्र जडेजा ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट चटकाया। साथ ही जोस बटलर (JOSS BUTTLER) और लियाम लिविंगस्टोन (LIAM LIVINGSTONE) के दो अहम कैच भी पकड़े।

अगर इंग्लैंड के दोनों खिलाड़ी क्रिज पर ज्यादा समय तक टिके रहते तो भारत की मुसिबत और ज्यादा बढ़ जाती। हार्दिक पंड्या की शानदार गेंद पर रविंद्र जडेजा ने भारत के लिए दो अहम कैच पकड़ कर भारत को मजबूती दी। रविंद्र जडेजा ने आज 7 रनों की नाबाद पारी भी खेली। अंत में ऋषभ पंत के साथ उनकी पॉर्टनरशिप भारत की जीत की वजह बनी।

Tags: ऋषभ पंत, भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रविंद्र जडेजा, हार्दिक पंड्या,