भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आज यानि 22 अगस्त को जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपने वनडे इंटरनेशनल करियर का पहला शतक जड़ दिया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में जिम्बाब्वे और भारत के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है।
भारतीय टीम के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, वहीं उनके इस फैसले को शुभमन गिल ने अपने शतक के बूते सही साबित कर दिखाया। इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले शतक से ही 22 वर्षीय खिलाड़ी ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिसमे एक रिकॉर्ड क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का है। आइये जानते है कौन सा है वो रिकॉर्ड।
शुभमन गिल ने 97 गेंदों में बनाए 130 रन

वेस्टइंडीज दौरे के बाद से ही शुभमन गिल (Shubman Gill) के बल्ले से रनों का सैलाब रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। गिल को एक लंबे अरसे के बाद सफेद गेंद के खेल में टीम इंडिया (Team India) की ओर से खेलने का मौका मिला है। जिसे उन्होंने दोनों हाथों से स्वीकार कर बेहद अच्छी तरह से भुनाया है।
अबतक अपने आखिरी 4 एकदिसवीय पारियों में शुभमन गिल ने 3 बार अर्धशतक का आंकड़ा पार करते हुए जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरकार शतक जड़ दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 97 गेंदों का सामना करते हुए 130 रन बनाए, इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 1 सिक्स भी निकला। इस पारी के बाद शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।
शुभमन गिल ने तोडा सचिन तेंदुलकर का यह रिकॉर्ड

शुभमन गिल (Shubman Gill) के इस शतक से क्रिकेट के भगवान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) का रिकॉर्ड टूट गया है। वो ज़िम्बावे में वनडे क्रिकेट में एक पारी में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाडी बन गए है। सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में नाबाद 127 रनो की पारी खेली थी। जिसके बाद आज शुभमन गिल ने 130 रनो की पारी खेल कर ये रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है।
शुभमन गिल ने तोड़ा अंबाती रायुडू का भी रिकार्ड

भारत की तरफ से वनडे क्रिकेट में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकार्ड अंबाती रायुडू (Ambati Rayudu) के नाम पर दर्ज था। रायुडू ने साल 2015 में भारत की तरफ से इस मैदान पर नाबाद 124 रन की पारी खेली थी, लेकिन अब उनका ये रिकार्ड गिल ने तोड़ दिया। शुभमन गिल (Shubman Gill) ने तीसरे वनडे में 97 गेंदों पर 130 रन की पारी खेली और वो अब वनडे में हरारे में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में पहले नंबर पर आ गए।
