IND vs ZIM: भारतीय टीम का जिम्बाब्वे दौरा 18 अगस्त से होगा शुरु, जानिए कब कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव मैच

भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ सीरीज के बाद अब ज़िम्बाब्वे दौरे पर वनडे सीरीज के लिए रवाना होने को है। इस सीरीज में टीम इंडिया (Team India) सिर्फ तीन वनडे मैच खेलने वाली है। सीरीज (IND vs ZIM) की शुरुआत 18 अगस्त से होगी। वहीं आखिरी मैच 22 अगस्त को खेल जायेगा।
बता दें कि आखरी बार भारतीय टीम साल 2016 में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में ज़िम्बाब्वे दौरे (IND vs ZIM) पर गयी थी उन्हें 3-0 से जीत हासिल हुई थी। ज़िम्बाब्वे की टीम मौजूदा समय में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज की मेजबानी कर रही है। सीरीज में टीम अभी तक दोनों वनडे मैच जीत चुकी है। तो आइये जानते है भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज की सारी ज़रूरी जानकारी।
भारतीय टीम का वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल

18 अगस्त – पहला वनडे – हरारे – दोपहर 12:45
20 अगस्त – दूसरा वनडे – हरारे – दोपहर 12:45
22 अगस्त – तीसरा वनडे – हरारे – दोपहर 12:45
कब खेली जाएगी भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज ?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच वनडे सीरीज 18 अगस्त से शुरू होगी और 22 अगस्त को खत्म होगी।
कहां खेली जाएगी भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज ?
भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज के सभी मुकाबले हरारे में खेले जाएंगे।
कहां देख सकते हैं भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट?
भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी नेटवर्क स्पोर्ट्स पर होगा। साथ-साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी लाइव ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
कहां देख सकते हैं भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-जिम्बाब्वे की वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव पर देखने को मिलेगी।
जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, अवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
Tags: IND vs ZIM, जिम्बाब्वे, भारतीय टीम, शेड्यूल,