IND vs ZIM: संजू सैमसन का दिखा सुपरमैन अवतार! नामुमकिन कैच को एक हाँथ से पकड़ कर सबको चौकाया, देखें वीडियो

By Akash Ranjan On August 20th, 2022
IND vs ZIM: संजू सैमसन का दिखा सुपरमैन अवतार! नामुमकिन कैच को एक हाँथ से पकड़ कर सबको चौकाया, देखें वीडियो

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया (Team India) के विकेटकीपर संजू सैमसन (Sanju Samson) ने अविश्वसनीय विकेटकीपिंग का मुजायरा किया है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब (Harare Sports Club) में आज यानि 20 अगस्त को दोनों टीमें एक बार फिर आमने-सामने थी।

भारतीय कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने इस मैच में टॉस अपने नाम करते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला किया था और गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी, हालांकि इसमें संजू सैमसन (Sanju Samson) की भी एक अहम भूमिका रही है।

संजू सैमसन ने डाइव लगाकर लपकी गेंद

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले गए दूसरे वनडे मैच में संजू सैमसन (Sanju Samson) का सुपरमैन वाला अवतार देखने को मिला। उन्होंने मात्र एक हाथ से कैच लेकर सबको हैरान कर दिया। यह घटना 9 वें ओवर की है जब मोहम्मद सिराज गेंदबाजी करने के लिए आए थे और आते ही उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई थी।

मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) ने जिम्बाव्बे के सलामी बल्लेबाज ताकुदज़्वानाशे कैटानो का विकेट निकाला। यह खिलाड़ी 32 गेंदों में मात्र 7 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बन बैठा। गेंद सिराज के बल्ले का किनारा लेते हुए, विकेट के पीछे गई और संजू सैमसन ने शानदार कैच लपक लिया।

यहां देखें वीडियो –

ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच (IND vs ZIM) में भारत के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, ज़िम्बाब्वे की टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 161 रनों पर ढेर हो गई और भारत को जीत के लिए छोटा सा 162 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में टीम इंडिया ने 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए।

Tags: भारत और जिम्बाब्वे, संजू सैमसन,