IND vs ZIM: वेस्टइंडीज को मात देने के बाद जिम्बाब्वे हैं भारत का अगला स्टेशन, केएल राहुल अपनी कप्तानी में इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर लिखेंगे नया मुकाम

By Twinkle Chaturvedi On August 18th, 2022
IND vs ZIM: वेस्टइंडीज को मात देने के बाद जिम्बाब्वे हैं भारत का अगला स्टेशन, केएल राहुल अपनी कप्तानी में इन 11 खिलाड़ियों को मौका देकर लिखेंगे नया मुकाम

केएल राहुलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM)  18 अगस्त से जिम्बाब्वे दौरा (ZIMBABVE TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलते दिखाई देने वाली हैं। सीरीज का पहला मैच 18 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स मैदान (HARARE SPORTS GROUND) में भारतीय समय दोपहर 12ः45 बजे से खेला जाएगा। जिम्बाब्वे जो अपने पिछले सीरीज में बांग्लादेश को 2-1 से हराकर आ रही हैं। वहीं भारत ने भी शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) की कप्तानी में वेस्टइंडीज को 3-0 से शिक्सत दी थी।

केएल राहुल (KL RAHUL) जिम्बाब्वे दौरे से भारतीय टीम में वापसी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। केएल राहुल इस दौरे में भारत की कप्तानी करते हुए नजर वाने वाले हैं। भारत के सीनियर खिलाड़ी इस दौरे में टीम का हिस्सा नहीं हैं। आइए आपको बताते हैं, केएल राहुल और कोच वीवीएस लक्ष्मण (VVS LAXMAN) वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में किस प्लेइंग 11 को मौका देंगे।

केएल राहुल के महत्वपूर्ण होगा यह दौरा

भारतीय टीम अपने पिछले दौरों में शानदार नजर आयी हैं। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को उनकी ही जमीं पर मात देने के बाद अब बारी जिम्बाब्वे की हैं। भारत और जिम्बाब्वे काफी समय बाद एक-दूसरे के साथ खेलते हुए दिखाई देने वाली हैं। इस दौरे में केएल राहुल कप्तानी संभालने वाले हैं, जो चोट और कोरोना से ठीक होने के बाद वापसी करते दिखेंगे। भारत इस दौरे के बाद सीधा एशिया कप का हिस्सा बनेगी, इसलिए यह दौरा केएल राहुल (KL RAHUL) के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

एशिया कप के लिहाज से ही राहुल का क्रिज पर समय बिताना बेहद जरूरी हैं। एशिया कप में रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और राहुल की जोड़ी ही ओपनिंग करती दिखाई देगी। इसलिए इस दौरे में राहुल ही ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। वहीं शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) जो उप-कप्तान नियुक्त हैं। वह राहुल का ओपनिंग पॉर्टनर बनते नजर आएंगे।

केएल राहुल इन खिलाड़ियों को देंगे मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी

नंबर-3 पर राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) नजर आ सकते हैं। राहुल को आयरलैंड दौरे में मौका जरूर मिला था लेकिन वो प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बने थे। इस दौरे में उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता हैं। शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) वेस्टइंडीज दौरे में अच्छे नजर आए थे, लेकिन राहुल की गैरमौजूदगी से उनके पोजिशन को लेकर विचार चल रहे होंगे। शुभमन गिल को मैनेजमेंट मिडिल ऑर्डर को संभालने के लिए भेज सकती हैं।

शुभमन नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। विकेटकीपर के लिए टीम के पास संजू सैमसन (SANJU SAMSON) और ईशान किशन (ISHAN KISHAN) के रूप में दो विकल्प हैं। संजू जो भारत के लिए पिछले मुकाबलो में खेलते हुए नजर आए हैं। मगर ईशान वेस्टइंडीज दौरे के एक भी मुकाबले में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं। इस दौरे में टीम ईशान किशन के जाना पसंद कर सकती हैं। ईशान किसी भी पोजिशिन पर बल्लेबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में वो नंबर-5 पर भी अपना जलवा दिखाते नजर आ सकते हैं।

यह खिलाड़ी निभाएंगे ऑलराऊंडर की भूमिका

जिम्बाब्वे दौरे में दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। दीपक पिछले मुकाबलो में भारत के लिए गेंद और बल्ले और दोनों से अच्छे नजर आए। वह एशिया कप का भी हिस्सा हैं, ऐसे में उन्हें क्रिज पर मिले मौकों पर अच्छा अभ्यास करना चाहिए। नंबर- 7 पर अक्षर पटेल (AXAR PATEL) नजर आएंगे, अक्षर भी पिछले मुकाबलो में गेंद और बल्ले दोनों का कमाल वनडे और टी20 फॉर्मेट में दिखाते दिखें हैं।

इस दौरे में भी अक्षर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाते दिखेंगे। दीपक चाहर (DEEPAK CHAHAR) जो चोट के बाद से अब भारतीय टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। चोट ने उनकी एशिया कप में जगह छीनी हैं, दीपक की वापसी से फैंस को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। दीपक भी टीम में तीसरे ऑलराऊंडर की भूमिका निभाते दिखेंगे। दीपक चाहर और अक्षर पटेल दोनों ही एशिया कप में रिजर्व खिलाड़ी हैं।

केएल राहुल इन गेंदबाजों पर दिखाएंगे भरोसा

दीपक चाहर अपने गेंदबाजी से पारी की शुरूआत करते दिखेंगे। वहीं तेज गेंदबाज के रूप में मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) और आवेश खान (AVESH KHAN) टीम में रहेंगे। कुलदीप यादव (KLUDEEP YADAV) टीम में युजवेंद्र चहल की जगह लेते नजर आएंगे। कुलदीप वेस्टइंडीज दौरे के आखिरी टी20 में खेलते नजर आए थे, जिसमें वो शानदार नजर आए थे। वनडे फॉर्मेट में भी उनसे उम्मीद रहेगी की वो अपना फॉर्म बरकरार रखें। दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल कुलदीप के साथ अन्य स्पिनर की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

जिम्बाब्वे दौरे के पहले वनडे में भारत की प्लेइंग 11

केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, आवेश खान, मोहम्मद सिराज।

Tags: केएल राहुल, जिम्बाब्वे दौरा, भारत बनाम जिम्बाब्वे, भारतीय क्रिकेट टीम,