‘विराट के लिए कोई रणनीति नहीं…..’ भारत के खिलाफ मैच से पहले ही जिम्बाब्वे ने टेके अपने घुटने, कप्तान क्रेग एर्विन ने किंग कोहली पर दिया बड़ा बयान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WORLD CUP) में भारतीय टीम की भिड़ंत रविवार 6 नवंबर को क्रेग एर्विन (Craig Ervine) की अगुवाई वाली ज़िम्बाब्वे टीम से होगी। इस मुकाबले से पहले ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने विराट कोहली (Virat Kohli) को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।
भारतीय क्रिकेट टीम में विराट कोहली (Virat Kohli) की अहमियत को कोई अनदेखा नहीं कर सकता। वो भारतीय बल्लेबाजी क्रम में रीढ़ की हड्डी की तरह हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में उनकी उपयोगिता से हर कोई वाकिफ है। आइये जानते हैं कि ज़िम्बाब्वे के कप्तान ने क्या कहा है?
भारत के खिलाफ मैच से पहले क्रेग एर्विन ने दिया बयान
टी20 वर्ल्ड कप में अभी तक भारत का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली (Virat Kohli) इस टूर्नामेंट में कमाल के फॉर्म में नजर आ रहे हैं। पहले मुकाबले में विराट कोहली (Virat Kohli) ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ की गेंदों पर उनकी जमकर धुनाई की थी।
उन्होंने 19वें ओवर में 2 लगातार छक्के लगाकर एक ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। वहीं अब जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने भी कोहली की तारीफ में कसीदे पढ़े हैं। उनके बयान से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कैसे जिम्बाब्वे के खिलाड़ी पहले से ही उनके सामने हथियार डाल चुके हैं। कप्तान क्रेग एर्विन ने महान बल्लेबाज के बारे में बात करते हुए कहा,
“विराट कोहली खिलाड़ी के रूप में बहुत अच्छे हैं। हमारी विराट (Virat Kohli) के खिलाफ कोई योजना नहीं है”।
जिम्बाब्वे के खिलाफ रविवार को करो या मरो का मुकाबला
भारत और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला कल यानि रविवार, 6 नवंबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले में भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए जीत हासिल करना बहुत जरूरी है। यदि भारत कल का मुकाबला जीत जाएगा तो पहले स्थान पर कायम रहेगा।
लेकिन भारत हार जाता है तो दूसरे नंबर पर खिसक जाएगा। वहीं जिम्बाब्वे बड़े अंतर से जीत जाता है तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदे बरकरार रहेंगी। बता दें कि जिम्बाब्वे अंकतालिका में 3 अंक के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है।
Tags: क्रेग एर्विन, टी20 वर्ल्ड कप 2022, विराट कोहली,