IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आखिरी मैच में क्या बारिश करेगी मज़ा ख़राब? जानिए तीसरे वनडे मैच की मौसम रिपोर्ट

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।
टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में तीसरा मैच रोमांचक रहने की उम्मीद है। टी आइये जानते है इस आखिरी मैच में मौसम की क्या भूमिका रहने वाली है।
आखिरी मैच में भारत और जिम्बाब्वे लगाएगी ज़ोर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन दिखाया है। भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन केएल राहुल एंड कप्तान के पास तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने करने का सुनहरा मौका होगा।
जबकि जिम्बाब्वे इस सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर शर्मनाक हार से बचना चाहेगी। हालांकि इसका फैसला भी 22 अगस्त को हो जाएगा कि कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहेगा। उससे पहले ये जान लेते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच की मौसम रिपोर्ट।
भारत और जिम्बाब्वे तीसरे मैच की मौसम रिपोर्ट

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) वनडे सीरीज के तीसरे मैच के दौरान मौसम की बात की जाए तो, जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाने वाले इस मुकाबले के दौरान बारिश कोई अनुमान नहीं है। हालांकि मुकाबले कि शुरुआत जिम्बाब्वे के समयानुसार सुबह 9:15 बजे हो जाएगी, ऐसे में खिलाड़ियों को सुबह ठंडक और दिन गुजरने के बाद थोड़ी गर्मी का एहसास हो सकता है।
सोमवार यानि 22 अगस्त को मौसम बिल्कुल साफ रहेगा, हरारे का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और उच्चतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि ह्यूमिडिटी 40 प्रतिशत होगी, यानी कि मुकाबले का मिजाज बिल्कुल फैंस के मुताबिक होगा और बिना किसी खलल के पूरा मैच संपन्न होगा।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग एलेवन

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।
जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा
Tags: भारत और जिम्बाब्वे, मौसम रिपोर्ट, हरारे स्टेडियम,