IND vs ZIM: भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे मैच में जीता टॉस! पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला, प्लेइंग-11 में राहुल ने किया बड़ा बदलाव

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।
टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में तीसरा मैच रोमांचक रहने की उम्मीद है।
भारत ने जीता टॉस पहले बल्लेबाज़ी का फैसला
3RD ODI. India won the toss and elected to bat. https://t.co/X4aLV48hJ8 #ZIMvIND
— BCCI (@BCCI) August 22, 2022
आखिरी मैच में भारत और जिम्बाब्वे लगाएगी ज़ोर
जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन दिखाया है। भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन केएल राहुल एंड कप्तान के पास तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने करने का सुनहरा मौका होगा।
जबकि मेजबान टीम इस सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर शर्मनाक हार से बचना चाहेगी। हालांकि इसका फैसला भी 22 अगस्त को हो जाएगा कि कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहेगा।
भारत और जिम्बाब्वे तीसरा मैच कब, कहां और कैसे देखें?
भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला हरारे के ‘हरारे स्पोर्ट्स क्लब’ में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार इस मैच की शुरुआत दोपहर 12:45 से हो जाएगी।
आपको बता दें कि भारत और मेजबान टीम के बीच खेली जाने वाली वनडे सीरीज के मैचों का लाइव प्रसारण का अधिकार सोनी नेटवर्क के पास है। ऐसे में आप पहले वनडे मैच का आनंद सोनी 1 और सोनी 1 एचडी पर उठा सकते हैं। सोनी सिक्स पर भी इस मैच को लाइव टेलेकास्ट किया जाएगा, इसके अलावा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आप सोनी लिव के जरिए ये मैच देख सकते हैं।
भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग एलेवन
भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन , दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, आवेश खान।
जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा
Tags: भारत और जिम्बाब्वे, हरारे स्टेडियम,