IND vs ZIM: आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें शिखर के साथ राहुल या गिल करेंगे पारी की शुरुआत

By Akash Ranjan On August 22nd, 2022
IND vs ZIM: आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी टीम इंडिया, जानें शिखर के साथ राहुल या गिल करेंगे पारी की शुरुआत

जिम्बाब्वे और भारत (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।

टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। ऐसे में सीरीज से पहले ही हाथ धो बैठी रेजिस चकाब्वा (Regis Chakabva) की अगुवाई वाली ये टीम तीसरे मैच में अपनी साख बचाने के लिए उतरने वाली है। आइए जानते इस मैच में भारत किस सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है।

जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ़ करने उतरेगी टीम इंडिया

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम ने दिखाया कि आखिर क्यों उन्हें विश्व की बेहतरीन टीम माना जाता है। अपने मुख्य खिलाड़ियों के इस दौरे पर गैर-मौजूदगी के बावजूद केएल राहुल के नेतृत्व में भारत ने 2 मैचों के भीतर ही नतीजा अपने पक्ष में कर लिया। अब तीसरे और आखिरी मैच में जीत हासिल कर भारतीय टीम जिम्बाब्वे का उन्हीं के घर में सूपड़ा साफ करने के इरादे से उतरने वाली है।

हालांकि सीरीज कब्जे में होने के बाद संभावना है कि भारतीय टीम प्रबंधन प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सके। जिसमें संभवतः दायें हाथ के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) को डेब्यू का मौका मिल सकता है और तेज गेंदबाज आवेश खान (Avesh Khan) को प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में शामिल किया जा सकता है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच में ऐसी होगी भारत की ओपनिंग जोड़ी

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में भारत की पारी की शुरूआत उपकप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने की थी, लेकिन दूसरे मुकाबले में बदलाव करते हुए ओपनिंग के लिए शिखर धवन के साथ कप्तान के एल राहुल खुद बल्लेबाजी के लिए आये। हालांकि के एल ओपनिंग करते हुए बुरी तरह से फ्लॉप रहे जिसके बाद तीसरे मुकाबले में ऐसा लग रहा है कि पारी की शुरूआत फिर से शिखर धवन और शुभमन गिल ही कर सकते हैं।

बता दें कि शिखर धवन और शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। जहां धवन के दो मुकाबलों में 114 रन बनाये तो वहीं गिल 115 रन ठोक चुके हैं। दोनों के फॉर्म को देखते हुए हुए यही उम्मीद की जा सकती है कि तीसरे और आखिरी मुकाबले में वही एक बार फिर से धवन-गिल की जोड़ी ही ओपनिंग कर सकती है।

जिम्बाब्वे के खिलाफ आखिरी मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग एलेवन

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

Tags: जिम्बाब्वे और भारत, शिखर धवन, शुभमन गिल, सलामी जोड़ी,