IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा मैच कब कहाँ और कितने बजे देखें? जानिए आख़िरी वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का तीसरा मैच कब कहाँ और कितने बजे देखें? जानिए आख़िरी वनडे की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाली 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज (ODI Series) का आख़िरी मुकाबला (IND vs ZIM 3rd ODI) सोमवार 22 अगस्त को जिम्बाब्वे के हरारे स्टेडियम (Harare Sports Club) में दोपहर 12:45 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs ZIM 2nd ODI) में केएल राहुल (KL Rahul) की कप्तानी वाली टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 5 विकेट से शानदार जीत की।

टीम इंडिया (Team India) ने शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमा लिया है। अगर आप भी इस मुकाबले का लुफ्त उठाना चाहते हैं, और ये जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?, तो चलिए आपकी ये पेरशानी हम अभी दूर किए देते हैं।

आखिरी मैच में भारत और जिम्बाब्वे लगएगी ज़ोर

जिम्बाब्वे दौरे के लिए केएल राहुल (KL Rahul) को कप्तान बनाया गया है। उनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने अभी तक शानदार प्रदर्शन दिखाया है। भारतीय टीम ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है, लेकिन केएल राहुल एंड कप्तान के पास तीसरा मैच जीतकर क्लीन स्वीप करने करने का सुनहरा मौका होगा।

जबकि जिम्बाब्वे इस सीरीज का आखिरी मुकाबला जीतकर शर्मनाक हार से बचना चाहेगी। हालांकि इसका फैसला भी 22 अगस्त को हो जाएगा कि कौन सी टीम का पलड़ा भारी रहेगा। उससे पहले ये जान लेते हैं कि भारत और जिम्बाब्वे (IND vs ZIM) के बीच खेले जाने वाले तीसरे वनडे मैच का लाइव प्रसारण कहां होगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच डिटेल्स

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच कब खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच सोमवार यानी 22 अगस्त को खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच में कितने बजे होगा टॉस ?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोहपर के 12:15 बजे होगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच भारतीय समयानुसार शाम 12:45 बजे खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच कहाँ देख सकते हैं ?

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मुकाबला भारतीय दर्शक सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप्प पर होगी। वहीं, जिम्बाब्वे में सुपरस्पोर्ट टीवी भारत 2022 के जिम्बाब्वे दौरे के लाइव एक्शन का प्रसारण करेगा।

भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरे वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग एलेवन

भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, दीपक चाहर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आवेश खान।

जिम्बाब्वे टीम: तदीवानाशे मारुमानी, ताकुदज़्वानाशे कैतानो, इनोसेंट काया, वेस्ले मधेवेरे, सिकंदर रज़ा, रेजिस चकबवा (कप्तान, विकेटकीपर), टोनी मुनयोंगा, ल्यूक जोंगवे, ब्रैड इवांस, विक्टर न्याउची, तनाका चिवंगा