IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान शिखर धवन इस खिलाड़ी को अपना ओपनिंग पॉर्टनर बनाकर खेलेंगे सबसे बड़ा दांव

By Twinkle Chaturvedi On July 22nd, 2022
IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कप्तान शिखर धवन इस खिलाड़ी को अपना ओपनिंग पॉर्टनर बनाकर खेलेंगे सबसे बड़ा दांव

शिखर धवनः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) ने हाल ही में अपने इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) को शानदार तरीके से खत्म किया हैं। अब टीम 22 जुलाई से वेस्टइंडीज का दोरा (WEST INDIES TOUR) शुरू करने वाली हैं, जिसमें वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को कवीन ओवल स्टेडियम (QUEEN OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) भारत की कप्तानी करते हुए नजर आने वाले हैं।

दोनों टीमों के पिछले वनडे सीरीजो की बात करें तो भारत (INDIA) इंग्लैंड (ENGLAND) को हराकर आ रही हैं। वहीं वेस्टइंडीज बांग्लादेश (BANGLADESH) से पिछली वनडे सीरीज हार कर आ रही हैं। भारत की ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी समय से संशय बना हुआ हैं, क्योंकि एक पोजिशिन के लिए काफी सारे दावेदार हैं। लेकिन शिखर धवन वेस्टइंडीज के खिलाफ इस खिलाड़ी के साथ ही मैच ओपनिंग करते हुए नजर आएंगे।

ईशान किशन बनेंगे शिखर धवन के ओपनिंग पार्टनर

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) कल 22 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज की शुरूआत करने वाली हैं। इस सीरीज में भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा, विराट कोहली (VIRAT KOHLI), जसप्रीत बुमराह (JASPRIT BUMRAH) हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA), ऋषभ पंत (RISHABH PANT) और मोहम्मद शमी (MOH. SHAMI) नजर नहीं आने वाले हैं। रोहित के टीम में ना होने से ओपनिंग जोड़ी को लेकर टीम में काफी संशय बना हुआ हैं।

वेस्टइंडीज दौरे में टीम में ईशान किशन (ISHAN KISHAN), शुभमन गिल (SHUBMAN GILL)  और ऋतुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) टीम में शामिल हैं। ऋतुराज ने अब तक वनडे में डेब्यू नहीं किया हैं, वहीं ईशान और शुभमन दोनों ही खिलाड़ियों ने ज्यादा वनडे मैच नहीं खेले हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच ओपनिंग के लिए कप्तान शिखर धवन और टीम मैनेजमेंट ईशान किशन पर ही भरोसा जताते हुए नजर आने वाले हैं।

ईशान ने पिछले कुछ मैचों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया हैं। ईशान ओपनिंग के लिए सबसे बेस्ट चॉइस हैं। ईशान ही शिखर धवन के साथ मैच ओपनिंग करते हुए नजर आने वाले हैं। ओपनिंग करते हुए दोनों खिलाड़ियों के ऊपर काफी जिम्मेदारी रहेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11

शिखर धवन, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अवेश खान, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह

Tags: ईशान किशन, भारतीय क्रिकेट टीम, शिखर धवन,
Exit mobile version