भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुक़ाबला (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये।
ज़वाब में वेस्टइंडीज 26 ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने 119 रनो से मैच जीत लिया और इस तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3 -0 से अपने नाम कर लिया। वहीं, इस सीरीज में शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें प्लेयर ऑफ़ द सीरीज (Player Of The Series) के अवॉर्ड से नवाजा गया। आइये जानते हैं कि गिल ने अपनी परफॉरमेंस को लेकर क्या कुछ कहा?
प्लेयर ऑफ़ द सीरीज बनने के बाद शुभमन गिल ने क्या कहा?

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक लंबे अरसे के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। वेस्टइंडीज दौरे पर इस बल्लेबाज ने शानदार फॉर्म दिखाई है। वे इस सीरीज में टीम इंडिया की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है, पहले मैच में अर्धशतक 65 रन जड़ने के बाद उन्होंने दूसरे मैच में 43 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। लेकिन इन दोनों पारियों में उन्हें शतक नहीं बनाने का मलाल था।
अब तीसरे वनडे मैच में भी शुभमन दुर्भाग्यवश बारिश की वजह से अपना शतक नहीं बना पाए। मैच के बाद प्रेज़न्टैशन के दौरान सवाल पूछे जाने शुभमन गिल (Shubman Gill) ने कहा अगर उन्हें एक और ओवर मिल जाता तो वे शतक बना लेते। शुभमन ने कहा,

“शतक लगाने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन वह (बारिश) मेरे काबू में नहीं थी। पहले दो वनडे में मैं जिस तरह से आउट हुआ उससे बहुत निराश था। मैंने गेंद के अनुसार खेलने की कोशिश की और स्थिति को हावी होने दिया। मैं केवल एक और ओवर चाहता था, उसकी उम्मीद कर रहा था। तीनों मैचों में विकेट ने शानदार खेल दिखाया। गेंद 30 ओवर के बाद थोड़ा ग्रिप कर रही थी। मेरे प्रदर्शन से खुश हूं।”
वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (58) और शुभमन गिल (98) की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी होने के बाद श्रेयस अय्यर(44) और शुभमन गिल ने 86 रन जोड़े जिसके बूते टीम इंडिया ने 36 ओवर में 225 रन बनाए।
वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज टीम को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर मेजबानो को हक्का-बक्का कर दिया। अंत में युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
