IND vs WI के बीच होने वाले मैच के पहले ईशांत शर्मा को अचानक मिली बड़ी जिम्मेदारी, करेंगे ये खास काम!

IND vs WI

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 12 जुलाई से दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ खेली जाएगी. भारत के लिए यह दौरा बहुत ही अहम होने वाला है. इसके पीछे का बड़ा कारण है इस साल होने वाला वर्ल्ड कप. वर्ल्ड कप 2023 की मेजबानी इस बार भारत ही कर रहा है. अब वेस्ट इंडीज (IND vs WI) के इस दौरे को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. इशांत शर्मा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. आइए आपको बताते हैं की क्या हुआ है.

IND vs WI में अहम किरदार अदा करते हुए नज़र आएंगे ईशांत शर्मा

मिली जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के लिए 100 से ज़्यादा टेस्ट मैच खेल चुके इशांत शर्मा वेस्टइंडीज़ दौर पर मैदान पर नहीं बल्कि कमेंट्री बॉक्स में दिखाई देंगे. ये पल उनके लिए भी बहुत ही अहम होने वाला है.

इसी के साथ उनके फैंस भी बहुत ही ज्यादा उत्सुक हैं. वैसे तो वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 सीरीज के लिए टीमों का ऐलान हो चुका हैे, लेकिन किसी भी फॉर्मेट में ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) को मौका नहीं दिया गया है.

आखिरी टेस्ट मैच इस साल खेला था ईशांत शर्मा ने

बता दें की, ईशांत शर्मा (IND vs WI) ने आखिरी टेस्ट साल 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला था. तब से वह नेशनल टीम से बाहर चल रहे हैं. अब उनके वापसी करने की उम्मीद बहुत ही कम नज़र आ रही है.

भारत के लिए तीनों फॉर्मटे खेलने वाले इशांत शर्मा लंबे वक़्त से टीम इंडिया से बाहर हैं. उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर, 2021 में खेला था. इसके अलावा वनडे में वे आखिरी बार जनवरी, 2016 में दिखाई दिए थे. इसी के साथ इस बार वर्ल्ड कप का भी आगाज हो रहा है. ऐसे में उसमें भी ईशांत शर्मा कमेंट्री कर सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें: IND vs WI के सीरीज से पहले टीम इंडिया पर गिरी गाज, रिंकू सिंह से टकराकर घायल हुआ तूफानी गेंदबाज