IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच कब और कहां देखें? जानिए सीरीज के आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

By Akash Ranjan On August 7th, 2022
IND vs WI: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच कब और कहां देखें? जानिए सीरीज के आखिरी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का पांचवां (IND vs WI 5th T20) और आखिरी मुकाबला 7 अगस्त को फ्लोरिडा फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रॉवर्ड पार्क अँड ब्रॉवर्ड काउंटी स्टेडियम (Central Broward Park, Lauderhill, Florida, USA) में रात 8 बजे से खेला जाएगा।

बता दें कि इस सीरीज में अब तक 4 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 3 भारत ने जबकि 1 मेजबान टीम वेस्टइंडीज ने जीता है। आइए जानते है भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI T20 Series) के बीच होने वाले पांचवें और आखिरी मुकाबले को कब और कहां देख सकते हैं।

भारत बनाम वेस्टइंडीज लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 मैच कब और कहां खेला जाएगा?

IND vs WI के बीच पांचवां टी20 मैच 7 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे, फ्लोरिडा में खेला जाएगा।

IND vs WI के बीच पांचवां टी20 मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट कहां होगा?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 का लाइव टेलीकास्ट डीडी स्पोर्ट्स पर होगा।

वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले पांचवां टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?

भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच पांचवां टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code App पर होगी। इस मैच की लाइव टेलीकास्ट भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से होगा, जो की डीडी स्पोर्ट्स पर प्रसारित होंगे। वहीं इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग Fan Code एप पर भी देखी जा सकेगी।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

वेस्टइंडीज टीम: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल (उप कप्तान), शमरह ब्रूक्स, डोमिनिक ड्रेक्स, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, ओबेद मैककॉय, कीमो पॉल, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ, डेवोन थॉमस, हेडन वॉल्श जूनियर।

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, अक्षर पटेल, दीपक हुड्डा, हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, ईशान किशन, ऋषभ पंत, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई।

Tags: IND vs WI 5th T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स,