हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज बनाम भारत 5वें टी20 मैच (IND vs WI 5th T20) में 88 रनों से जीत अपने नाम कर ली है। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सीरीज पर 4-1 से कब्जा कर लिया है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की जगह आखिरी मैच में कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। भारतीय टीम ने 188 रन बनाए थे।
लिहाजा विंडीज टीम को 189 रन का लक्ष्य मिला था। जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम विंडीज अपने निर्धारित 20 ओवर खेले बिना ही सिर्फ 100 रनों पर सिमट गई। मैच के नतीजे के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कुछ ऐसा रहा आखिरी मैच का हाल

मैच में वेस्टइंडीज़ के कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीत कर विंडीज़ टीम को पहले गेंदबाजी का न्यौता दिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer), दीपक हूडा (Deepak Hooda) और हार्दिक पांड्या की तेज़ और संभली हुई पारियों की बदौलत 188 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
इसके जवाब में वेस्टइंडीज़ की टीम की टीम काफी बिखरी हुई नज़र आई। टीम के सलामी बल्लेबाज़ सस्ते में आउट गये। इसके बाद शिमरन हेटमायर (Shimron Hetmyer) ने अर्धशतकीय पारी खेल कर हार टालने की कोशिश की लेकिन वो भी आउट हो गये। अंत में वेस्टइंडीज़ की टीम 100 रन बनाकर 88 रन से मैच हार गयी। कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav), अक्षर पटेल ने 3 विकेट जबकि रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने 4 विकेट अपने नाम किये।
हार्दिक पांड्या ने जीत के बाद जताई कप्तान बनने की इच्छा

वेस्टइंडीज के इस पूरे दौरे पर भारत ने मेजबानों को डोमिनेट किया है। पहले वनडे और अब टी20 में भी शानदार जीत के साथ सीरीज को अंजाम देने के बाद आखिरी मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने कहा,
“अपने देश का नेतृत्व करने का मौका मिलना बहुत खास अहसास है। जाहिर है कि मैच जीतना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। कप्तान रोहित ने इस मैच से पहले सब कुछ अच्छा किया, इसलिए मैंने सिर्फ यह सुनिश्चित किया कि हम अच्छा काम करते रहें।”
कप्तानी के बारे में पूछे जाने पर हार्दिक ने कहा,
“क्यों नहीं? अगर मुझे मौका दिया गया तो मुझे यह करने में बहुत खुशी होगी। लेकिन अभी के लिए, हमारे पास विश्व कप आ रहा है, यह एक टीम के रूप में बेहतर होने के बारे में है। जिस तरह के खिलाड़ी हमारे पास हैं और जो आजादी हमें मिल रही है, यह एक नया भारत है। मैं खिलाड़ियों को स्वतंत्रता के साथ खेलते हुए और असफल होने की चिंता न करते हुए देख सकता हूं। और जब आप ऐसा करते हैं, तो आप विशेष चीजें करते हैं।”
