VIDEO: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत ने LIVE मैच में की ऐसी बचकानी हरक़त, दौड़ कर आये कप्तान रोहित ने सबके सामने लगा दी क्लास

VIDEO: वेस्टइंडीज के खिलाफ ऋषभ पंत ने LIVE मैच में की ऐसी बचकानी हरक़त, दौड़ कर आये कप्तान रोहित ने सबके सामने लगा दी क्लास

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शनिवार को फ़्लोरिडा खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया (Team India) ने 59 रनों से जीतकर सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया है। वहीं इस मैच में 5वें ओवर के दौरान एक घटना देखने को मिली जिसकी वजह से भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) सुर्खियों में आ गए। जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला।

क्यो ऋषभ पंत पर भड़के रोहित शर्मा

क्यो ऋषभ पंत पर भड़के रोहित शर्मा
क्यो ऋषभ पंत पर भड़के रोहित शर्मा

बता दें, मैच की दूसरी पारी के पांचवें ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज के कप्तान निकोल पूरन (NICHOLAS POORAN) ने पहले रन लेने का फैसला किया, लेकिन गेंद को फील्डर के हाथों में जाते हुए देख उन्होंने वापस जाने का फैसला किया।

जब तक निकोलस पूरन (NICHOLAS POORAN) अपनी क्रीज़ पर वापस जाते, गेंद विकेटकीरप ऋषभ पंत (RISHAB PANT) के हाथ में आ चुकी थी और फिर वो आधी क्रीज़ पर खड़े रहे। हालांकि, पंत ने गेंद विकटों पर नहीं मारी और वो उसे पकड़े खड़े रहे। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) ऋषभ पंत के पास आए और उन्होंने पंत को चिल्ला कर गेंद विकेट पर मारने को कहा, तब पंत ने गेंद विकेट में मार कर निकोलस पूरन को आउट किया।

ऋषभ पंत ने खेली तूफानी पारी

ऋषभ पंत
ऋषभ पंत

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को तूफानी बल्लेबाजी करने के लिए जाना है। कुछ ऐसी ही छाप वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए चौथे मुकाबले में छोड़ी। पंत ने इस मैच में 31 गेदों पर 44 रन की पारी खेली। हालांकि वो अपना अर्धशतक पूरा करने से 6 रनों से चूक गए।

वहीं इस मैच में शानदार गेंदबाजी करने के लिए तेज गेंदबाज को मैन ऑफ द मैच के आवार्ड से साम्मानित किया, क्यों उन्होंने 4 ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 17 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किये।