IND vs WI: शतकवीर बनने से चूकने के बावज़ूद शुभमन गिल ने किया कारनामा, शामिल हुए तेंदुलकर-सहवाग की क्लब में

IND vs WI: वेस्टइंडीज के ख़िलाफ़ महज 2 रनो से शतकवीर बनने से चुके शुभमन गिल, तेंदुलकर-सहवाग की क्लब में हुए शामिल

वेस्टइंडीज और भारत (IND vs WI) के बीच खेले जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंत भारत की जीत के साथ हुए। सीरीज का तीसरा मैच (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेला गया। टीम इंडिया (Team India) के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने टीम इंडिया को अंतिम मुकाबला जितवाने में अहम भूमिका निभाई।

उन्होंने टीम के लिए 98 रन की नाबाद पारी खेली। हालांकि, वह दो रन से शतक बनाने से चूक गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कराया और तेंदुलकर-सहवाग के खास क्लब में शामिल हो गए है।

गिल के नाम दर्ज हुआ एक खास रिकॉर्ड

बुधवार को खेले गये वेस्टइंडीज बनाम भारत (WI vs IND) के तीसरे और आखिरी मुकाबले में कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के साथ ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल (Shubhman Gill) शुरूआत से ही मेजबान गेंदबाजों पर हावी रहें। हालांकि, वह इस दौरान अपनी शतकीय पारी से चूक गये और 98 रनों की नाबाद पारी ही खेलने में कामयाब रहे। भले ही वह शतक जड़ने में नाकाम रहे लेकिन इस दौरान वो एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हुए।

शतक न पूरा करने की वजह से शुभमन गिल (Shubhman Gill) टीम इंडिया के छठे ओपनर बन चुके हैं जो वनडे में जिन्होंने 90 से 99 के बीच नाबाद पवेलियन लौटा है। बता दें कि उनसे पहले यह कारनामा क्रिस श्रीकांत (Krishnamachari Srikkanth), सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar), सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और शिखर धवन जैसे दिग्गज कर चुके हैं।

गिल की बल्लेबाजी ने किया मेजबान टीम को ढेर

गिल की बल्लेबाजी ने किया मेजबान टीम को ढेर
गिल की बल्लेबाजी ने किया मेजबान टीम को ढेर

भारत ने बुधवार को पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में खेले गए तीन मैचों के मैच में वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप किया। दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर सिमट गई और टीम इंडिया ने तीसरे वनडे मैच में 119 से वेस्टइंडीज को मात दी। वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ 35 ओवर में 257 रनों का रिवाइज्ड टारगेट दिया गया था।

टीम इंडिया के इस स्कोर में शुभमन गिल (Shubman Gill) की 98 रनों की नाबाद पारी का अहम योगदान रहा। वहीं, शिखर धवन और शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर भारत को 100 रनों के पार पहुंचाया। हालांकि, हेडन वॉल्श जूनियर ने धवन को 58 रन पर आउट करते हुए साझेदारी को समाप्त कर दिया। इसके अलावा गेंदबाजों ने भी गजब का प्रदर्शन दिखाया। युजवेंद्र चहल ने मैच में 4 विकेट लिए।