IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में रवींद्र जडेजा को इस वजह से किया गया बाहर, खुद बीसीसीआई ने किया खुलासा

वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रही मौजूदा वनडे सीरीज (IND vs WI) के तीसरे मैच से टीम इंडिया (Team India) के स्टार ऑल राउंडर रविंदर जडेजा (Ravindra Jadeja) को बाहर कर दिया गया है। इस सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को उप कप्तान बनाया गया था। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के तीनो मैचों से सर जडेजा गायब रहे।
33 वर्षीय स्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे से पहले अपने दाहिने घुटने में चोट लग गई थी, जो शुक्रवार 22 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला गया था। जिससे जडेजा पहले दोनों मैचों से बाहर हो गए थे। इसके बाद आज उम्मीद थी कि जडेजा आज के मैच में मैदान पर उतरेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तो चलिए आइये जानते है किस वजह से जडेजा टीम से बाहर हुए।
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दोनों वनडे से बाहर हुए थे जडेजा
रवींद्र जडेजा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि जडेजा पहले दो वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।
“टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के दाहिने घुटने में चोट लगी है और वे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो वनडे से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी प्रगति की निगरानी कर रही है और तीसरे वनडे में उनकी भागीदारी पर फैसला उसी के अनुसार लिया जाएगा।”
वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में इस वजह से बाहर हुए रवींद्र जडेजा
रवींद्र जडेजा
भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच बुधवार 27 जुलाई को क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन, त्रिनिदाद में खेला जा रहा है। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया प्रसिद्ध कृष्णा अवेश खान की जगह पर आये है।
हालांकि, जडेजा, जिनके बारे में कई लोगों ने सोचा था कि तीसरे गेम के लिए उपलब्ध होंगे, पूरी तरह से फिट नहीं थे और चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। साथ ही, बीसीसीआई ने जोर देकर कहा कि जडेजा की चोट की निगरानी मेडिकल टीम द्वारा की जा रही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट किया,
“रवींद्र जडेजा तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे क्योंकि वह अभी भी 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। मेडिकल टीम उनकी प्रगति पर नजर रखेगी।”
Team India all-rounder Mr. Ravindra Jadeja has sustained an injury to his right knee and has been ruled out of the first two ODIs against West Indies.
The BCCI Medical team is monitoring his progress and a decision on his participation in the third ODI will be taken accordingly.
— BCCI (@BCCI) July 22, 2022
मालूम हो कि श्रेयस अय्यर को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए जडेजा की अनुपस्थिति में टीम इंडिया का उप कप्तान बनाया गया है।
Tags: IND vs WI 3rd ODI, टीम इंडिया, रविंदर जडेजा, वेस्टइंडीज,