IND vs WI: भारत के ख़िलाफ़ सम्मान की लड़ाई में वेस्टइंडीज अपनी प्लेइंग-11 में करेगा बड़ा बदलाव, होगी इस स्टार खिलाड़ी की एंट्री

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 27 जुलाई को वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला (IND vs WI 3rd ODI) खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 7 बजे से क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval Stadium) में खेला जाएगा। वहीं भारतीय टीम इस मैच को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले (IND vs WI 2nd ODI) में भारतीय टीम की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत शानदार हुई। इस मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन जड़े। जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने अक्षर पटेल (Axar Patel) की ताबड़तोड़ पारी के बदौलत ये मैच 2 विकेट से जीत लिया। तो आइए जानें इस मैच में वेस्टइंडीज की प्लेइंग 11 क्या हो सकती है।
भारत के ख़िलाफ़ वेस्टइंडीज के लिए सम्मान की लड़ाई

भारत के ख़िलाफ़ वेस्टइंडीज के लिए सम्मान की लड़ाई
वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला अब सम्मान की लड़ाई बन चूका है। अगर भारतीय टीम इस अंतिम मुकाबले में भी जीत दर्ज कर लेती है तो भारत इस वनडे सीरीज पर क्लीन स्वीप कर देगा। हालाँकि, वेस्टइंडीज ऐसा नहीं होने देने के लिए भरसक कोशिश करेगी।
टीम के पास मजबूत गेंदबाजी अटैक है लेकिन कुछ ही गेंदबाज पिछले मुकाबले अच्छा कर पाए हैं। ऐसे में, कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) भारतीय बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए अपने गेंदबाजों के साथ मिलकर मजबूत रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे।
जेडन सील्स की जगह कीमो पॉल को मिल सकता है मौका

जेडन सील्स की जगह कीमो पॉल को मिल सकता है मौका
वेस्टइंडीज टीम के गेंदबाजी क्रम की तो यहां आपको सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके तहत जेडन सील्स (Jayden Seales) की जगह कीमो पॉल (Keemo Paul) की टीम में वापसी की संभावना जताई जा रही है। कीमो पॉल अपने तेज रफ्तार गेंदों के लिए प्रसिद्ध है।
ऐसे में अगर वे विंडीज टीम के साथ जुडते हैं तो उनकी ताकत में इजाफा हो जाएगा। गेंदबाजी क्रम में इसके अलावा अल्जारी जोसेफ (Alzarri Joseph) , अकील होसेन (Akeal Hosein), रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) उर मोटी नजर आ रहे हैं। निकोलस पूरन और काइल मेयर्स पार्ट टाइम गेंदबाजी के विकल्प हो सकते है।
तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

तीसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज टीम: काइल मेयर्स, शाई होप (विकेटकीपर), शमार ब्रुक्स, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन कप्तान), अकील होसेन, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, गुड़केश मोटी, अल्जारी जोसेफ।
Tags: IND vs WI 3rd ODI, भारत बनाम वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज प्लेइंग-11,