IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने बैक टू बैक 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की तोड़ी कमर, मियां मैजिक का ये वीडियो हो रहा वायरल

By Akash Ranjan On July 28th, 2022
IND vs WI: मोहम्मद सिराज ने बैक टू बैक 2 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की तोड़ी कमर, मियां मैजिक का ये वीडियो हो रहा वायरल

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अपने पहले ही ओवर में 2 विकेट चटका डाले। भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुक़ाबला (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये। ज़वाब में वेस्टइंडीज 26 ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने 119 रनो से मैच जीत लिया और इस तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3 -0 से अपने नाम कर लिया। वहीं, इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) ने अपनी गेंदबाजी से फैंस का दिल जीता।

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) नई गेंद के साथ बेहद घातक गेंदबाज माने जाते हैं, इसका मुजायरा उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में दिया है। खासकर आखिरी मुकाबले में सिराज कैरिबियाई बल्लेबाजों का काल बनकर आए थे। बारिश के चलते खेल की शर्तों में आए बदलाव के चलते वेस्टइंडीज को 35 ओवर के भीतर 257 रन बनाने का लक्ष्य मिल था।

इस बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम के सामने तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) चुनौती बनकर खड़े हो गए। उन्होंने अपने स्पेल के पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर धाकड़ सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसके बाद उन्होंने नंबर-3 पर आए शमार ब्रुक्स को चारों खाने चित करते हुए LBW आउट कर दिया। सोशल मीडिया पर मोहम्मद सिराज ये गजब के ओवर का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

मोहम्मद सिराज ने अपने पहले ही ओवर में झटके 2 विकेट

यहां देखें वीडियो –

वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (58) और शुभमन गिल (98) की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी होने के बाद श्रेयस अय्यर (44) और शुभमन गिल ने 86 रन जोड़े जिसके बूते टीम इंडिया ने 36 ओवर में 225 रन बनाए।

वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज टीम को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर मेजबानो को हक्का-बक्का कर दिया। अंत में युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।

Tags: IND vs WI 3rd ODI, भारत और वेस्टइंडीज, मोहम्मद सिराज,