IND vs WI: भारत ने आख़िरी वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 119 रनों से हरा कर सीरीज में किया सूपड़ा साफ़, गिल-चहल बने सुपर हीरो

भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुक़ाबला (IND vs WI 3rd ODI) 27 जुलाई को वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला गया। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया था।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए टीम इंडिया ने शुभमन गिल (Shubman Gill) के शानदार 98 रनो के बदौलत 36 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाये। ज़वाब में वेस्टइंडीज 26 ओवर में 137 रनो पर ऑल आउट हो गई। जिसके बाद भारत ने 119 रनो से मैच जीत लिया और इस तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3 -0 से अपने नाम कर लिया।
टीम इंडिया ने 36 ओवर में बनाए 225 रन
टीम इंडिया ने 36 ओवर में बनाए 225 रन
बता दें भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए तीसरे वनडे में टॉस जीतकर टीम इंडिया ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। जहां पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 35 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 256 रन बनाए। वहीं भारत ने दमदार शुरुआत की, जहां सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 113 रन जोड़े। ये साझेदारी 23वें ओवर में धवन के आउट होने के बाद टूटी।
बता दें शिखर धवन 58 रन बनाकर हेडल वॉल्श (Hayden Walsh) का शिकार बने। यहां से गिल ने श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन अय्यर के आउट होने के बाद सभी को सूर्यकुमार (Suryakumar Yadav) से उम्मीदें थी, लेकिन वो सस्ते में अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं संजू सैमसन (Sanju Samson) और गिल ने पारी को संभालाना चाहा, लेकिन 24 ओवर होने के बाद बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ा। जब मैच दोबारा शुरू हुआ तो ओवर घटाकर 40-40 कर दिए गए। लेकिन इसके बाद फिर से बारिश ने खलल डाला और ये मैच 35 ओवरों के लिए खेलने का फैसला किया।
वेस्टइंडीज टीम की रही खराब शुरुआत
वेस्टइंडीज टीम की रही खराब शुरुआत
दरअसल भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने रनों से क्लीन स्वीप करते हुए विंडीज टीम को 3-0 से मात दी। वहीं तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया ने टॉ जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रन के लक्ष्य का पीछा किया। तो वहीं इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत खराब रही। जहां टीम इंडिया की तरफ से दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) ने पहले ओवर में गेंदबाजी की और मेडन फेंका।
इसके बाद दूसरे ओवर में मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने तीन गेंदों में विंडीज के दो बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जहां सिराज ने पहले कायल मेयर्स (Kyle Mayers) को क्लीन बोल्ड किया। फिर शामराह ब्रूक्स (Shamarh Brooks) को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हैरान करने वाली बात ये रही कि ये दोनों बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।
137 पर सिमटी कैरिबियाई टीम, भारत ने 119 रनों से जीता मैच
137 पर सिमटी कैरिबियाई टीम, भारत ने 119 रनों से जीता मैच
महज 103 रन के संयुक्त स्कोर पर वेस्टइंडीज टीम के 5 बल्लेबाज पवेलियन लौटने के बाद निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) एक छोर कर संभाल कर लक्ष्य के करीब अपनी टीम को पहुंचाने का भरसक प्रयास कर रहे थे। लेकिन 22वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने अपना शिकार बना लिया।
इसके बाद कोई भी बल्लेबाज लंबे समय तक क्रीज पर नहीं टिक पाया। अंततः कैरिबियाई टीम की पारी को संभालने वाला अंत में कोई भी बल्लेबाज नहीं बचा। जिसके चलते टीम सिर्फ 26 ओवर के भीतर 137 रन पर सिमट गई और भारत ने 119 रन के बड़े मार्जिन से जीत हासिल की और सीरीज पर 3-0 से कब्जा कर लिया।
शार्दुल को 2, तो अक्षर और प्रसिद्ध को हासिल हुई 1 सफलता
चहल और शार्दुल को 2, तो अक्षर और प्रसिद्ध को हासिल हुई 1 सफलता
बता दें टीम इंडिया के स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने तीसरे वनडे में विंडीज टीम के धाकड़ बल्लेबाज शाई (Shai Hope) होप को विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट कराकर एक बड़ी सफलता हासिल कर ली है। इसके साथ ही होप और ब्रैंडन किंग (Brandon King) के बीच 47 रनों की साझेदारी हुई। बता दें चहल ने साथ ही 24वें ओवर में कीमो पॉल को शार्दुल ठाकुर (Shardul Thakur) के हाथों कैच आउट कराया। वहीं इसके अलावा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अक्षर पटेल (Axar Patel) ने भी तीसरे वनडे में एक सफलता अपना नाम की। बता दें अक्षर पटेल ने ब्रैंडन किंग को क्लीन बोल्ड किया।
वहीं टीम इंडिया के गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने वेस्टइंडीज टीम का पांचवा विकेट कीसी कार्टी के रूप में गिराया। जहां कार्टी 17 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट हुए, जिन्हें शार्दुल ठाकुर ने 19वें ओवर की अंतिम गेंद पर बोल्ड किया। वहीं 23वें ओवर में भी ठाकुर को एक सफलता हासिल हुए, उन्होंने अकील हुसैन को धवन के हाथों कैच आउट कराया। इसके साथ ही प्रसिद्ध कृष्णा ने विंडीज टीम के कप्तान निकोलस पूरन को धवन के हाथों कैच आउट कराया।
Tags: IND vs WI 3rd ODI, टीम इंडिया, भारत और वेस्टइंडीज, वेस्टइंडीज,