IND vs WI: शुभमन गिल ने मारा 104 मीटर का गगनचुम्बी छक्का, कुछ इस तरह विंडीज गेंदबाज को दिन में दिखा दिए तारे, देखें वायरल वीडियो

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज (IND vs WI) के अंतिम मुकाबले में अपनी शानदार अर्धशतकीय पारी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने 98 गेंदों में 98 रन की पारी खेली। हालाँकि, इस दौरान शुभमन गिल (Shubman Gill) अपना डेब्यू वनडे शतक जड़ने से महज 2 रन से चूक गए।
लेकिन इन सब के बीच त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल मैदान में जारी तीसरे वनडे मुकाबले में उन्होंने अपने एक सिक्स से फैंस का काफी मनोरंजन किया। उन्होंने अपने शॉट से गेंद को मैदान के बाहर पंहुचा दिया।
शुभमन गिल ने हेडन वॉल्श को जड़ा 104 मीटर लंबा सिक्स

शुभमन गिल ने हेडन वॉल्श को जड़ा 104 मीटर लंबा सिक्स
तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया (Team India) ने धाकड़ शुरुआत की। जिसमें से एक बार फिर शुभमन गिल (Shubman Gill) के बल्ले से खूब रन निकले। उन्होंने अपनी पारी में 98 गेंदों का सामना करते हुए 98 रन बनाए हैं , जिसके लिए युवा बल्लेबाज ने 3 चौके और 1 सिक्स का सहारा लिया है। लेकिन उनके द्वारा मारा गया ये एक सिक्स दर्शकों की याद में हमेशा के लिए रहने वाला है। क्योंकि शुभमन ने इसके साथ गेंद को मैदान से बाहर पहुंचा दिया था।
ये घटना भारत की पारी के 14वें ओवर की है, 14वें ओवर में शुभमन गिल (Shubman Gill) ने एक बड़ा छक्का लगाया जिसने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस ओवर में हेडन वॉल्श गेंदबाजी कर रहे थे, ओवर की पहली गेंद पर शिखर धवन ने सिंगल लिया जिसके दूसरी गेंद वाल्श ने गिल को फेंकी, जिस पर क्रीज से बाहर निकलकर शुभमन ने गेंद 104 मीटर दूर मारा जिसके चलते गेंद स्टेडियम से बाहर चली गई।

यहाँ देखें वीडियो
104M Six by Gill pic.twitter.com/psFo5pqEb4
— CricVideos (@cric__videos) July 27, 2022
वेस्टइंडीज टीम इंडिया ने 119 रन से दी मात

वेस्टइंडीज खिलाफ तीसरे वनडे में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए आई टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) (58) और शुभमन गिल(98) की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को एक शानदार शुरुआत दी। पहले विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी होने के बाद श्रेयस अय्यर (44) और शुभमन गिल ने 86 रन जोड़े जिसके बूते टीम इंडिया ने 36 ओवर में 225 रन बनाए।
वहीं इस लक्ष्य का बचाव करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विंडीज टीम को मैच में आने का मौका ही नहीं दिया। मोहम्मद सिराज ने दूसरे ही ओवर में 2 विकेट लेकर मेजबानो को हक्का-बक्का कर दिया। अंत में युजवेन्द्र चहल ने 4 विकेट लेकर टीम इंडिया की जीत सुनिश्चित कर दी।
Tags: 104 मीटर लंबा सिक्स, IND vs WI 3rd ODI, शुभमन गिल,