IND vs WI: वेस्टइंडीज़ के खिलाफ युजवेंद्र चहल ने 4 विकेट लेकर छोड़ा सचिन तेंदुलकर को पीछे, भारत के टॉप 3 स्पिनर की लिस्ट में हुए शुमार

By Akash Ranjan On July 28th, 2022
चहल की फिरकी में फंसा वेस्टइंडीज

भारत और वेस्टइंडीज़ (IND vs WI) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का बीती रात समापन हुआ। इस मैच में बारिश की वजह से ओवर्स में कटौती भी देखने को मिली। लेकिन टीम इंडिया (Team India) के सामने वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम ताश के पत्तो जैसी बिखर गयी और भारत ने मैच में जीत के साथ सीरीज को भी 3-0 से अपने नाम कर लिया है।

इस जीत में भारतीय गेंदबाज़ी की बात करें, तो स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) ने वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेले गये मैच में शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट अपने नाम किए। चहल पहल ने इस बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

युजवेंद्र चहल ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का गेंदबाज़ी रिकॉर्ड

चहल पहल ने तोडा सचिन तेंदुलकर का गेंदबाज़ी रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में खेले गए भारत बनाम वेस्टइंडीज़ के मैच में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra chahal) ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट मैच में स्पिनर के तौर पर सातवीं बार एक ही मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट चटकाने का कारनामा किया। इसी के साथ चहल ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को पीछे छोड़ा है। अब वो एक मैच में 4 या इससे ज्यादा विकेट लेने के मामले में नंबर तीन पर आ गये हैं।

इस सूची में सबसे ऊपर अनिल कुंबले (Anil Kumble) का नाम आता है जो यह कारनामा 10 बार कर चुके हैं। नंबर दो पर ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा (Ravindra Jadeja) आते हैं, जिन्होंने 8 बार यह कारनामा किया है। वहीं सचिन 6 बार यह कारनामा करके चौथे स्थान पर हैं। हरभजन सिंह और कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) इस सूची में 5-5 बार 4 या उससे ज्यादा विकेट लेकर पांचवें पायदान पर पहुंच गए हैं।

भारत ने 3-0 से वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

भारत ने 3-0 से वेस्टइंडीज का किया सूपड़ा साफ

मैच की बात करें, तो टीम इंडिया (Team India) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। टीम की शुरुआत काफी शानदार रही और दोनों ही सलामी बल्लेबाज़ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने अर्धशतकीय पारी खेली हैं। गिल 98* रन पर नाबाद रहे और सिर्फ दो रन से अपना शतक बनाने से चूक गये। इसके अलावा मैच में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने भी 44 रन की तेज़ पारी खेल कर टीम के स्कोर को तेज़ी से बढ़ाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज़ की टीम की पारी पूरे मैच में काफी लड़खड़ाई हुई नज़र आई। टीम के सिर्फ तीन-चार बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच पाएं। टीम के सलामी बल्लेबाज़ कायल मायर्स (K Mayers) और शमराह ब्रुक्स (Shamarh Brooks) बिना खाता खोले आउट हो गये। ब्रैंडन किंग (Brandon King) और निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) ने टिककर बल्लेबाजी की लेकिन लगातार गिरते विकेटों के चलते वेस्टइंडीज़ की पूरी टीम 137 पर ऑल आउट हो गयी और टीम इंडिया को 119 रन से जीत मिली।

Tags: भारत और वेस्टइंडीज, युजवेंद्र चहल, सचिन तेंदुलकर,
Exit mobile version