IND vs WI: शुभमन गिल की शानदार पारी समेत इन 3 खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन ने भारत को 3-0 से जितवाई वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज

By Twinkle Chaturvedi On July 28th, 2022
IND vs WI: शुभमन गिल की शानदार पारी समेत इन 3 खिलाड़ियों के धमाकेदार प्रदर्शन ने भारत को 3-0 से जितवाई वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज

शुभमन गिलः भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त वेस्टइंडीज दौरे (WEST INDIES TOUR) पर हैं, टीम ने वनडे सीरीज खेलनी शुरू कर दी हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में शानदर जीत दर्ज कर भारत ने सीरीज अपने नाम कर ली हैं। सीरीज का आखिरी वनडे मुकाबला 27 जुलाई को क्वीन्स पार्क ओवल स्टेडियम (QUEENS PARK OVAL STADIUM) में भारतीय समय 7ः00 बजे से खेला जा रहा था। शिखर धवन ने टॉस जीतकर आज पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।

बारिश से प्रभावित आज का मैच सिर्फ 36 ओवरों तक ही चला। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 225 रन बनाए। रिवाइस्ड प्लेयिंग कंडिशन के हिसाब से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 35 ओवरों में 257 रनों का टारगेट दिया था। वेस्टइंडीज की टीम 137 रन पर ही ऑलआऊट हो गयी। भारतीय टीम ने (DLS METHOD) से 119 रनों से मुकाबला और सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली हैं। आज तीन ऐसे कारण जिसने भारत की जीत में बड़ी भूमिका निभाई-

1. शुभमन गिल की शानदार पारी

भारत के कप्तान शिखर धवन (SHIKHAR DHAWAN) ने आज टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। आज का मैच पूरी तरह से बारिश से प्रभावित था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 36 ओवर तक ही खेल पायी। भारत के ओपनर शिखर धवन और शुभमन गिल (SHUBMAN GILL) ने एक बार फिर भारत को इस सीरीज में शानदार शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच 113 रनों की साझेदारी हुई। शिखर धवन आज 58 रन बनाने में कामयाब हुए।

वहीं शुभमन गिल इस पूरे सीरीज में अच्छे लय में नजर आए। 3 मैचों की सीरीज में उन्होने दो फिफ्टी अपने नाम की हैं। आज शुभमन गिल ने 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 98 रनों की शानदार पारी खेली। बारिश के चलते शुभमन गिल अपनी शतकीय पारी से चूक गए। शुभमन गिल की पारी ने आज भारत को मजबूती दी। इनकी पारी टीम की जीत में अहम योगदान देती हुई नजर आयी। शुभमन गिल ने आज मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज अवॉर्ड की ट्रॉफी जीती हैं।

2. युजवेंद्र चहल की धारदार गेंदबाजी

युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) लगातार सीरीजों में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। आज वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे मुकाबले में चहल ने 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। चहल ने आज शाई होप जो पूरी सीरीज में अच्छे फॉर्म में थे, उन्हें गेंदबाजी की शुरूआत करते ही 22 रन के स्कोर पर अपना शिकार बनाया।

उसके बाद चहल कीमो पॉल, जेयडन सिल्स और हेडन वॉल्श जूनियर को अपना शिकार बनाकर वेस्टइंडीज की टीम को ऑलआऊट कर भारत को सीरीज का तीसरा मैच जीतवाने में बड़ी भूमिका निभाई। युजवेंद्र चहल भारत के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हो गए हैं, अगर टीम को विकेट की दरकार रहती हैं तब चहल आकर अपना काम करना शुरू कर देते हैं।

3. मोहम्मद सिराज

मोहम्मद सिराज (MOH. SIRAJ) का यह सीरीज कमाल का गया हैं। सीरीज का पहला मैच भारत ने सिराज की गेंदबाजी के कारण ही जीता था। आज सिराज ने भारत की गेंदबाजी की शुरूआत करते हुए वेस्टइंडीज को चारों खाने चित कर दिया। सिराज ने पहले ही ओवर में दो गेंदबाजों को अपना शिकार बनाया।

शून्य के स्कोर पर वेस्टइंडीज के दो विकेट गिर चुके थे। वेस्टइंडीज की टीम को दबाव यहीं से ही होना महसूस हुआ। जिसके बाद टीम विकटे खोती चली गई और दबाव से निकल हीं नहीं पाई। सिराज के शुरूआती झटकों ने वेस्टइंडीज को मैच आधा वहीं हरवा दिया था।

Tags: भारत बनाम वेस्टइंडीज, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, शुभमन गिल,