IND vs WI: वेस्टइंडीज ने दूसरे टी20 मैच में भारत को 5 विकेट से हराया, ओबेड मैकॉय के सामने टीम इंडिया के शेरों ने किया सरेंडर

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला गया। यह मुकाबला रात 10 बजे से खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरण (Nicholas Pooran) ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था
टीम इंडिया (Team India) पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20वें ओवर में 138 रनो पर ऑल आउट हो गई। जवाब में मेज़बान वेस्टइंडीज की टीम ने 20वें ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 141 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के बाद भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज 1-1 से अब बराबर पर पहुंच गई है।
टीम इंडिया हुई 138 रनो पर ढ़ेर

टीम इंडिया हुई 138 रनो पर ढ़ेर
टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पहली ही गेंद पर ओबेड मैककॉय (Obed McCoy) ने रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का बड़ा विकेट लिया। इसके बाद उनके साथ पारी की शुरुआत करने आए सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने दूसरे ओवर में तेज तर्रार अंदाज में बल्लेबाजी की, लेकिन तीसरे ओवर की पहली गेंद पर मैकॉय ने यादव को भी चलता किया।
तीसरे नंबर पर आए श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) 10 रन बनाकर अल्जारी जोसफ (Alzarri Joseph) की गेंद पर कैच आउट हुए। पॉवरप्ले में भारत ने 56 रन बनाकर 3 विकेट गवाए।

टीम इंडिया हुई 138 रनो पर ढ़ेर
पॉवरप्ले खत्म होने के अगले ही ओवर में भारत को चौथा झटका लगा, ऋषभ पंत (Rishabh Pant) एक बड़ा छक्का लगाने के चक्कर में कैच आउट हुए। ऋषभ पंत (24) का विकेट अकील होसेन (Akeal Hosein) के नाम रहा। हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अच्छी बल्लेबाजी की, उन्होंने जडेजा के साथ मिलकर पांचवे विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। पांचवे विकेट के रूप में हार्दिक पांड्या (31) आउट हुए, वह जेसन होल्डर (Jason Holder) की गेंद पर कैच आउट हुए।
रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने 30 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली। जडेजा डेथ ओवरों में ओबेड मैककॉय की गेंद पर बड़ा शॉट खेलते कैच आउट हुए। दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) से उम्मीद थी कि वह एक बार फिर डेथ ओवरों में रन बनाएंगे, लेकिन वह 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कार्तिक को भी मैकॉय ने अपना शिकार बनाया।
ओबेड मैकॉय ने चटकाए 6 विकेट

ओबेड मैककॉय ने चटकाए 6 विकेट
ओबेड मैकॉय ने अपने आखिरी ओवर में दिनेश के बाद अश्विन (Ashwin) को भी चलता किया और अपना फाइव विकेट हॉल किया। मैककॉय ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पॉवरप्ले में सूर्यकुमार और रोहित का महत्वपूर्ण विकेट लिया और डेथ ओवरों में कार्तिक, जडेजा, अश्विन और भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को चलता किया। मैकॉय ने अपने 4 ओवरों में मात्र 17 रन देकर 6 विकट चटकाए।
ऐसे जीती वेस्टइंडीज की टीम

ऐसे जीती वेस्टइंडीज की टीम
139 रनो का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को ब्रैंडन किंग (Brandon King) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) ने शानदार शुरुआत दिलाई। भारत एक तरफ पॉवरप्ले में 3 विकेट गवा चुका था, वेस्टइंडीज की ओपनिंग साझेदारी ने पॉवरप्ले में बिना विकेट गवाए 46 रन बनाए। पॉवरप्ले खत्म होने के बाद हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर डाला, और पहली ही गेंद पर उन्हें काइल मेयर्स (8) के रूप में सफलता भी मिली। इस गेंद पर मेयर्स बड़ा शॉट खेलना चाहते थे, बॉउंड्री लाइन पर आर अश्विन ने शानदार कैच पकड़ा।
इसके बाद तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन आए, जिन्होंने आते ही बड़े शॉट्स लगाना चाहा। एक बड़ा शॉट लगाते हुए निकोलस पूरन (14) आउट हुए। पूरन का विकेट अश्विन के खाते में गया। पूरन के आउट होने के बाद आए शिमरॉन हेटमायर (Shimron Hetmyer) भी बड़ी पारी नहीं खेल सके और रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। हेटमायर (6) जडेजा की गेंद पर गेंदबाज को ही कैच थमा बैठे।
ब्रैंडन किंग ने अपना अर्धशतक पूरा किया। अर्धशतक लगाने के बाद वह आवेश खान (Avesh Khan) की गेंद पर बोल्ड हुए, लेकिन जब वह आउट हुए तब तक वह विंडीज को अच्छी स्थिति में लेकर आ चुके थे। अंत में आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज की टीम को 10 रनो की ज़रुरत थी। आवेश खान ने पहली ही गेंद नो बॉल फेक दी और फ्री हिट का मौका था कर वेस्टइंडीज ने छक्का जड़ दिया, और अगले ही गेंद पर चौका जड़ मैच 5 विकेट से जीत लिया।
Tags: IND vs WI 2nd T20, भारत बनाम वेस्टइंडीज,