IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में कुछ ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11, कप्तान रोहित शर्मा इस बल्लेबाज़ को देंगे मौका

By Akash Ranjan On August 1st, 2022
तीसरे T20I के लिए भारत -वेस्टइंडीज टीम की प्लेइंग-11

वेस्टइंडीज बनाम भारत (IND vs WI) के बीच 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज का दूसरा (IND vs WI 2nd T20) मुकाबला 1 अगस्त को वार्नर पार्क स्टेडियम (Warner Park Sporting Complex) में खेला जाएगा। यह मुकाबला शाम 8 बजे से खेला जाएगा। वनडे सीरीज में ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया (Team India) की नजरें अब वेस्टइंडीज के खिलाफ चल रहे टी20 सीरीज में भी क्लीन स्वीप करने पर टिकी होंगी।

बता दें कि, वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले टी20 (IND vs WI 1st T20) में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यह मैच 68 रनों से जीत लिया था। वहीं इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के बल्ले से अर्धशतक भी निकला था। दूसरी ओर पहले गेम में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद विंडीज का लक्ष्य वापसी करना होगा। ऐसे में ये टकराव मैच को और भी रोमांचक बना देगी। तो आइए जानते हैं इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 क्या हो सकती है।

भारत की निगाहें जीत की ओर

भारतीय टीम (Indian Team) को वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज और रोहित शर्मा की अगुवाई में पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी थी। जिसमें से वनडे सीरीज खेली जा चुकी है और इस सीरीज में भारत ने 3-0 से मेजबान टीम का सूपड़ा साफ किया था।

इसके बाद मेहमान टीम का सामन कैरेबियाई टीम से पांच मैचों की टी20 सीरीज में हो रहा है। पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 68 रन से जीत हासिल की थी। ऐसे में मेन इन ब्ल्यू दूसरा मैच भी अपने कब्जे में करना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर जखमी मारून टीम भी अपनी जीत खोजने की कोशिश करेगी।

श्रेयस अय्यर की जगह दीपक हुड्डा को मिल सकता है मौका

श्रेयस अय्यर की जगह दीपक हुड्डा को मिल सकता है मौका

टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर में कुछ बदलाव नजर आने की संभावना है, नंबर-3 के बल्लेबाज के रूप में श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की जगह दीपक हुड्डा (Deepak Hooda) को मौका दिया जा सकता है। श्रेयस ने भले ही वनडे में अच्छी फॉर्म दिखाई है लेकिन टी20 में बीती 5 पारियों में उन्होंने कोई बड़ा स्कोर नहीं बनाया है। वहीं दूसरी ओर दीपक हुड्डा खेल के सबसे छोटे प्रारूप में खतरनाक युवा खिलाड़ी बनकर उभरे हैं, वे अपने साथ गेंदबाजी का विकल्प भी लेकर आते हैं।

इसके अलावा मिडिल ऑर्डर में मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी ऋषभ पंत (Rishabh Pant) और हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के कंधों पर हो सकती है। ऋषभ पंत को टी20 फॉर्मेट में अपनी जगह के साथ न्याय करने के लिए अब एक बड़ी पारी की दरकार है। हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या टीम के सबसे बड़े हथियार है, पिछले मैच में उनका दिन कुछ खास नहीं रहा था लेकिन अब अगले मैच में उनसे वापसी की उम्मीद है।

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

दूसरे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग-11

भारतीय टीम: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, दिनेश कार्तिक, हर्षल पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह।

Tags: IND vs WI 2nd T20, टीम इंडिया, वेस्टइंडीज बनाम भारत,
Exit mobile version