IND vs WI: भारत के ख़िलाफ़ दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज की टीम लगाएगी एड़ी चोटी का ज़ोर, देगी अपनी इस सलामी जोड़ी को मौका

भारत बनाम वेस्टइंडीज (IND vs WI 2nd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच वेस्टइंडीज के क्वींस पार्क ओवल (Queens Park Oval) में भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे से खेला जायेगा। इस सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया (Team India) ने 3 रनो से अपने नाम कर लिया था।
जिसके बाद मेजबान टीम दूसरे मुकाबले में पलटवार करने की फ़िराक़ में है। जबकि भारतीय टीम की कोशिश होगी की दूसरा मैच भी जीत कर इस वनडे सीरीज अपने नाम कर ले। अब ऐसे में यह दूसरा मैच बेहद रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है। तो आइये जानते है वेस्टइंडीज की इस मैच में सलामी जोड़ी क्या हो सकती है।
वेस्टइंडीज के लिए ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला

वेस्टइंडीज के लिए ‘करो या मरो’ जैसा मुकाबला
वेस्टइंडीज के लिए वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला करो या मरो जैसा है। अगर भारतीय टीम इस मुकाबले में जीत दर्ज कर लेती है तो भारत का सीरीज पर कब्ज़ा हो जायेगा। हालाँकि, वेस्टइंडीज ऐसा नहीं होने देने के लिए भरसक कोशिश करेगी।
टीम के पास मजबूत गेंदबाजी अटैक है लेकिन कुछ ही गेंदबाज पिछले मुकाबले अच्छा कर पाए हैं। ऐसे में, कप्तान निकोलस पूरन (Nicholas Pooran) भारतीय बल्लेबाजों को चकमा देने के लिए अपने गेंदबाजों के साथ मिलकर मजबूत रणनीति बनाने का प्रयास करेंगे।
शाई होप और काइल मेयर्स कर सकते हैं पारी का आगाज

शाई होप और काइल मेयर्स कर सकते हैं पारी का आगाज
कैरिबियाई टीम कि ओर से एक बार फिर शाई होप (Shai Hope) और काइल मेयर्स (Kyle Mayers) की सलामी जोड़ी पारी का आगाज करती हुई नजर आ सकती है। इस जोड़ी को वनडे फॉर्मेट में सफलता हासिल हुई, क्योंकि शाई होप मैच के दौरान अंत तक बल्लेबाजी करते हुए सूत्रधार होने का किरदार अदा करते हैं। वहीं दूसरी ओर मेयर्स विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं।
पहले मैच में भले ही शाई होप सस्ते में पवेलियन लौट गए हो लेकिन उनका दमखम देखकर टीम मैनेजमेंट उन्हें बिना कोई विचार किए एक और मौका देने के बारे में सोच सकता है। वहीं दूसरी ओर काइल मेयर्स ने पिछले मैच में 68 गेंदों में 75 रन बनाकर अपनी टीम के लिए मैच लगभग बना दिया था।
दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11

दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज की प्लेइंग-11
वेस्टइंडीज टीम: काइल मेयर्स, शाई होप (विकेटकीपर), शमार ब्रुक्स, ब्रेंडन किंग, निकोलस पूरन कप्तान), अकील होसेन, रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड, कीमो पॉल, गुड़केश मोटी, अल्जारी जोसेफ।
Tags: IND vs WI 2nd ODI, वेस्टइंडीज, सलामी जोड़ी,